माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा अनुरूप प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बने उत्पादों को अलीगढ़ में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की दिशा में प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को रावण टीला क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और उनसे बने उत्पादों की बिक्री के संबंध मिली सूचना पर नगर आयुक्त ने तत्काल पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम के प्रवर्तन दल के जवानों को रावणटीला क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और उत्पादों की चैकिंग के लिए भेजा। चेकिंग के दौरान रावण टीला क्षेत्र में एक साइकिल रिक्शा में कार्टून भरकर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और उत्पादों को ले जाते हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे मौके पर ही जवानों ने रिक्शा सहित ज़ब्त कर लिया।
*नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक कैरी बैग और इससे बने उत्पादों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है इसका इस्तेमाल और बिक्री करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है नगर निगम अलीगढ़ द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री और इस्तेमाल करने वालों पर पैनी नज़र रखी जा रही है ऐसे लोग स्वयं नगर निगम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक को त्याग करने के लिए आगे आए नगर निगम उनका सम्मान करेगा