NEW English Version

महाशिवरात्रि और कावड़ यात्रा के सुगम और सुरक्षित आयोजन के लिए नगर निगम ने कसी कमर

सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के दिशा-निर्देश पर नगर निगम अलीगढ के प्रवर्तन दल ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत परंपरागत निकलने वाले कावड़ यात्रा के रूट पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। अभियान के क्रम मे प्रवर्तन दल ने खेरेश्वर धाम के दोनों साइडो पर अवैध रूप से खडे होने वाले वेंडर्स, धकेल और कई दुकानदारों को चेतावनी दी साथ ही साथ वहाँ खड़े अवैध धकेल वालो के सामान को जब्त किया।

नगर आयुक्त ने कहा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत कावड़ यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का प्रयास लगातार नगर निगम द्वारा किया जा रहा है और इस प्रयास मे जो लोग भी अतिक्रमण के रूप मे बाधा डालेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी व उनका सामान जब्त किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »