NEW English Version

जल्द शहरवासियों को मिलेगी बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग की की सौग़ात

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ₹49.89 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है। नगर आयुक्त/सीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रेम प्रकाश मीणा ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का भौतिक सत्यापन करते हुए इसे 15 अप्रैल तक सभी सुख सुविधाओं को पूर्ण करते हुए हैंडोवर करने की कार्रवाई को शुरू करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सीएनडीएस जल निगम तथा निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ बारहद्वारी स्थित इस बहुप्रतिष्ठित मल्टी-लेवल कार पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना का स्थलीय निरीक्षण  किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परियोजना का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और परिसर शीघ्र ही संचालन हेतु तैयार हो जाएगा।

ये दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर में फॉल सीलिंग व विद्युत केबलिंग का कार्य प्रत्येक तल पर हर हाल में 5 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि इस परियोजना के संचालन एवं रख-रखाव (Operation & Maintenance — O&M) हेतु उत्तरदायी एजेंसी को 15 अप्रैल 2026 तक हर स्थिति में परियोजना हस्तांतरित कर दी जाए, ताकि आम जनता को सुविधाएँ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सकें। नगर आयुक्त ने परिसर में निर्मित भूमिगत जल टैंक (Underground Water Tank) के कनेक्शन को भी तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे जल आपूर्ति प्रणाली सुचारु रूप से संचालित हो सके और भवन के उपयोग में किसी प्रकार की बाधा न आए।

स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में होगा किराये का निर्धारण

नगर आयुक्त ने बताया कि अप्रैल 2026 माह में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कमिश्नर मैडम की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 104 दुकानों के किराए  निर्धारण का प्रस्ताव रखा जाएगा। किराया निर्धारण के पश्चात दुकानों की नीलामी की कार्रवाई को तेजी से पूर्ण कराया जाएगा।

नगर आयुक्त ने कहा

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति की समीक्षा वे स्वयं प्रत्येक सप्ताह करेंगे तथा 15 अप्रैल के बाद कार्यदायी संस्था (Executing Agency) को किसी भी प्रकार की ढिलाई या रियायत नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि पुराने शहर में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा और नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा।

104 दुकानो के किराए का जल्द होगा निर्धारण

नगर आयुक्त/सीईओ ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर पर 55 और फर्स्ट फ्लोर पर 49 यानी कुल 104 दुकानें तैयार की जा रही हैं, जो पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी। परियोजना के 15 अप्रैल तक आवश्यक बिजली फिटिंग, फाल्स सीलिंग आदि फिनिशिंग कार्य पूर्ण होने के उपरांत इन दुकानों के रेट निर्धारण की कार्रवाई को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा तत्पश्चात नीलामी की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएगी। 

बारहद्वारी साइड के दुकानदारों ने की बात

निरीक्षण के दौरान बारहद्वारी चौराहे पर तिरपाल, प्लास्टिक व अन्य सामग्री की बिक्री करने वाले फुटपाथ एवं अस्थायी 63 दुकानदारों ने भी नगर आयुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याएँ रखीं। नगर आयुक्त ने उन्हें समझाते हुए कहा कि यदि वे भी एक नियोजित स्थान पर व्यवस्थित रूप से व्यापार करेंगे तो उनके रोज़गार में स्थिरता और वृद्धि दोनों संभव होंगी तथा ग्राहकों को भी एक ही स्थान पर आवश्यक वस्तुएँ आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। यह भी आश्वासन दिया कि नगर निगम भविष्य में गूलर रोड क्षेत्र में दुकानदारों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएँ जैसे सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा एवं स्वच्छता  उपलब्ध कराएगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियाँ और अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

नगर आयुक्त बताया कि रघुवीरपुरी साइड के 32 दुकानों के गूलर रोड वर्कशॉप के सामने दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है यदि बारहद्वारी साइड के भी 62 दुकानदारों को भी गूलर रोड पर शिफ़्ट करने की स्थिति में नगर निगम अतिरिक्त दुकानो का निर्माण करा देगा 

नगर आयुक्त ने कहा कि बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स और मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट अलीगढ़ शहर के लिए एक नज़ीर साबित होगा। यह परियोजना आधुनिक शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम है और इसके पूर्ण होने पर न केवल व्यापार को गति मिलेगी बल्कि अलीगढ़ शहर के स्मार्ट सिटी स्वरूप को नई पहचान भी मिलेगी।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता वी. के. सिंह अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल सिंह स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता आदि साथ साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »