NEW English Version

नगर आयुक्त की सीएम ग्रिड सड़क निर्माण में लापरवाही पर प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई-तोड़कर दोबारा बनेगी दोदपुर की सीएम ग्रिड सड़क

अलीगढ़: माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) सी.एम. ग्रिड्स’ के अंतर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा फेज-2 पैकेज-4 में कृषि फार्म चुंगी से केला नगर चौराहा होते हुए ख्वाजा गार्डन, दोदपुर तक निर्मित की जा रही सड़क में पाई गई गंभीर कमियों पर नगर आयुक्त ने कड़ा एक्शन लिया है। लगभग ₹23 करोड़ 64 लाख की लागत से निर्मित की जा रही 1.830 किलोमीटर लंबी यह सड़क वार्ड संख्या 49, 52, 55, 74, 75 एवं 81 को जोड़ती है। सड़क निर्माण में लापरवाही, खराब गुणवत्ता, गड्ढे होने, कंक्रीट उखाड़ने तथा मानकों के विपरीत सामग्री के प्रयोग को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने ठेकेदार एजेंसी मैसर्स ए. बी. इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड, अलीगढ़ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।

नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एजेंसी पर ₹50 लाख का आर्थिक दंड अधिरोपित करते हुए एजेंसी द्वारा निर्मित लगभग 600 मीटर सड़क को डिस्मेंटल (उखाड़कर) कर पुनः निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के नमूनों की गुणवत्ता की जांच आईआईटी रुड़की से कराने के आदेश भी दिए गए हैं नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि 15 दिन के भीतर सड़क का पुनर्निर्माण नहीं किया गया, तो एजेंसी का अनुबंध निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा तथा वैधानिक कार्रवाई के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

निरीक्षण में ये मिली कमियां

शनिवार सायं नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता वी. के. सिंह एवं इंजीनियरों की टीम के साथ सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केला नगर चौराहे से दोदपुर रोड तक सड़क पर अनेक स्थानों पर दरारें, गड्ढे तथा सतह उखड़ने की स्थिति पाई गई। निरीक्षण में पाया गया कि सड़क पर गिट्टी खुली व चमकती हुई दिखाई दी, समय से पूर्व सड़क पर यातायात चालू कर दिया गया, पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं की गई, कंक्रीट का समुचित क्योरिंग (रखरखाव) नहीं किया गया, मिश्रण में पानी की मात्रा अधिक रही, खराब वर्कमैनशिप के कारण कंक्रीट उखड़ने लगा।

पूर्व में दिए जा चुके थे नोटिस

नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना की गंभीरता को देखते हुए एजेंसी को समय-समय पर गुणवत्ता सुधार हेतु नोटिस दिए गए थे। विभाग द्वारा—

पत्र संख्या 6360 दिनांक 07.02.2026

पत्र संख्या 6361 दिनांक 07.02.2026

पत्र संख्या 6091 दिनांक 16.01.2026

पत्र संख्या 6864 दिनांक 18.03.2026

के माध्यम से सुधार के निर्देश तथा आर्थिक दंड भी लगाए जा चुके थे, किंतु एजेंसी द्वारा अपेक्षित सुधार नहीं किया गया, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। नगर आयुक्त ने कहा कि एजेंसी की लापरवाही से मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना की छवि धूमिल हो रही है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सी.एम. ग्रिड सड़क पर प्रस्तावित कार्य

इस सड़क का निर्माण वर्ल्ड क्लास रोड  के रूप में किया जाना प्रस्तावित है, जिसके अंतर्गत

सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण, नाला निर्माण विद्युत एवं अन्य यूटिलिटी की अंडरग्राउंड शिफ्टिंग

एचडीपीई पाइप द्वारा केबल डक्ट निर्माण, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, कैरिजवे सुंदरीकरण, जल निकासी व्यवस्था।

नगर आयुक्त ने कहा माननीय मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले ड्रीम प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी सी.एम. ग्रिड्स परियोजना में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य में मानकों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोषी एजेंसी द्वारा निर्मित सड़क को हटाकर पुनः मानक के अनुरूप बनाया जाएगा तथा भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने पर ब्लैकलिस्टिंग एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »