NEW English Version

एनएचएआई ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास में भावी पेशेवरों को तैयार करने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह दो माह का कार्यक्रम मई से जुलाई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा और इसे एनएचएआई के पूर्व शीतकालीन तथा छह माह के इंटर्नशिप कार्यक्रमों की सफलता के आधार पर विकसित किया गया है।

यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 4 मई से 5 जुलाई 2026 तक संचालित होने की संभावना है। इसका उद्देश्य छात्रों को देश के विशाल राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विकास कार्यों से जोड़ते हुए उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित इंटर्न को एनएचएआई के अनुभवी अधिकारियों के मार्गदर्शन में फील्ड कार्यालयों अथवा नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

एनएचएआई ने इस वर्ष अपने इंटर्नशिप ढांचे का विस्तार करते हुए केवल सिविल इंजीनियरिंग तक सीमित न रखकर सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और डेटा साइंस/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे तकनीकी क्षेत्रों को भी शामिल किया है। इसके अतिरिक्त विधि, वाणिज्य, विज्ञान, प्रबंधन (मानव संसाधन, वित्त, विपणन), जनसंचार तथा पुस्तकालय विज्ञान जैसे गैर-तकनीकी विषयों के छात्रों को भी इस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर दिया गया है।

पात्रता के अंतर्गत राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क के शीर्ष संस्थानों, प्रमुख विधि विश्वविद्यालयों, प्रबंधन संस्थानों और प्रतिष्ठित जनसंचार संस्थानों के पूर्णकालिक स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 रुपये प्रतिमाह का वजीफा प्रदान किया जाएगा तथा सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

इच्छुक छात्र 15 अप्रैल 2026 तक एनएचएआई के समर्पित इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसमें छात्रों को अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण के साथ परियोजना स्थानों की प्राथमिकताएं भी दर्ज करनी होंगी। संस्थानों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रखी गई है, जहां वे छात्रों के आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। केवल संस्थान द्वारा अनुमोदित आवेदन ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए मान्य होंगे।

इंटर्नशिप कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए एनएचएआई ने शैक्षणिक संस्थानों से अपील की है कि वे पात्र छात्रों के बीच इस कार्यक्रम की जानकारी का व्यापक प्रसार करें, समय पर आवेदन सुनिश्चित करें तथा संकाय समन्वयकों के माध्यम से प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2025 में प्रारंभ किए गए इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में 244 सिविल इंजीनियरिंग छात्रों ने शीतकालीन इंटर्नशिप में भाग लिया था, जबकि 149 छात्र छह माह की इंटर्नशिप में शामिल हुए। इस सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर कार्यक्रम का दायरा विस्तारित किया गया है।

Apply: https://internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in/

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »