मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स) योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा फेज-2 पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 8702.89 लाख की लागत से वार्ड 5, 9, 12, 17, 22, 36, 57, 58 व 62 मे जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल से एटा चुंगी चौराहे होते हुए बोनेर कट तक 5.200 किलोमीटर लम्बी सड़क को शहर की वर्ल्ड क्लास सड़क के रूप में बनाये जाने के लिए सड़क निर्माण कार्य बीते दिसंबर 2025 को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के शुभारंभ के साथ इस सड़क के निर्माण का कार्य एजेंसी मैसर्स ईको ग्रीन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शुरू किया गया। लगभग साढ़े तीन माह से अधिक का समय बीतने के बाद एजेंसी द्वारा धीमे निर्माण कार्य की प्रगति को देखते हुए नगर आयुक्त ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने कंपनी के साइट इंजीनियर को तत्काल इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण में अतिरिक्त टीम बढ़ाकर दिन रात्रि निर्माण करने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने मौके पर अधीनस्थों को साफ कहा उक्त सड़क शहर की एंटी सड़क है इसके तेजी से निर्माण कार्य की रोज़ाना समीक्षा की जाएगी व प्रत्येक सप्ताह स्वयं निरीक्षण करके निर्माण कार्य की प्रगति का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत इस सड़क के निर्माण वर्ल्ड क्लास की सड़कों की तरह किया जाएगा इस सड़क के निर्माण को एक्सप्रेस वे की तरह धूल रहित बनाने का रहेगा। 21 मीटर चौड़ी सड़क होगी जिसमें डिवाइडर और इंटरलॉकिंग सेफ होल्डर स्पेस होगा, लगभग दोनों साइड 2.5-2.5 मीटर की फुटपाथ होगी, पार्किंग की व्यवस्था की दृष्टिगत 5 से 7 मीटर ग्रीन स्पेस को डेवलप किया जाएगा जहां आवश्यकता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी इसके साथ-साथ लगभग 2.5 चौड़ा नाला बनाया जाएगा। आधुनिक सुख सुविधाओं और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत इस सड़क को वर्ल्ड क्लास सड़कों में गिना जाएगा इस सड़क पर आधुनिक सुविधाओं के क्रम में स्ट्रीट लैंप, स्ट्रीट फर्नीचर, रोड सेफ्टी के उपकरण जगह-जगह साइनेज और कूड़ेदान लगाने के साथ-साथ मल्टी डक के माध्यम से अंडरग्राउंड केबलिंग की जाएगी।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा
सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही यह सड़क अलीगढ़ शहर की पहचान बनने वाली है। नगर निगम का प्रयास इसे एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर धूल रहित, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त सड़क के रूप में विकसित करना है। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी या गुणवत्ता से समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।