NEW English Version

महापौर ने वार्ड 17 व 22 में लगाई चौपाल

महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं नगर निगम-जनता के बीच सीधे संवाद को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से “महापौर आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को वार्ड 17 नोरंगाबाद छावनी में शिव मंदिर व वार्ड 22 डोरी नगर स्थित प्रजापति धर्मशाला में महापौर प्रशान्त सिंघल ने स्थानीय पार्षदो/नामित पार्षदो के साथ जनता की जनहित समस्याओं के निदान के लिए चौपाल लगाकर समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में महापौर ने समस्याओं को लेकर आये फरियादियों से वादा किया कि उनकी समस्या मेरी समस्या है शहर के विकास व बदलाव के लिए मुझे हर वार्ड के नागरिक के सहयोग की जरूरत है।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि *यह अभियान नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक जवाबदेह, पारदर्शी बनाने की एक अहम पहल है। मैं आपकी सेवा में, आपकी दहलीज़ पर सिर्फ आपकी परेशानियों का हल निकालने के लिए आया हूँ, अब आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि आपकी आवाज़ सीधे महापौर तक पहुँचेगी।

कार्यक्रम में बड़ी तादाद में क्षेत्रीय नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे और महापौर से सीधे रू-बरू होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। महापौर ने कहा शहर के विकास और जनता के विश्वास के सहारे हम माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी के विज़न को हर वार्ड, हर घर तक पहुँचाने का भरपूर प्रयास करेंगे।

महापौर आपके द्वार कार्यक्रम में 110 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश सड़क, नाली एवं खड़ंजा निर्माण से संबंधित थीं। महापौर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश देते हुए निर्माण विभाग को आवश्यक व्यय अनुमान शीघ्र तैयार करने के आदेश दिए।

कार्यक्रम मे महावीर सिंह, हरिओम कुमार अरविन्द सिंह, लाल सिंह, सुभाष शर्मा नामित पार्षद वेद प्रकाश सिसोदिया,अरुण शर्मा कर अधीक्षक बेचन प्रसाद, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी अवर अभियंता रोहित पाण्डे नरेंद्र कुमार एसएफआई प्रकाश सिंह मीडिया सहायक अहसान रब सहित समस्त विभागाध्यक्ष क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »