NEW English Version

कम्फर्ट के साथ अब ट्रेंडी स्टाइल भी: पैरागॉन लेकर आया महिलाओं के लिए फैशन-फॉरवर्ड फुटवियर कलेक्शन

भारत के सबसे भरोसेमंद फुटवियर ब्रांड, पैरागॉन ने अपने महिला फुटवियर कलेक्शन पर एक विशेष कैशबैक ऑफर पेश किया है। यह पहल महिला उपभोक्ताओं के बीच खरीदारी को प्रोत्साहित करने और अपने आधुनिक व फैशनेबल स्टाइल्स को उन तक आसानी से पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस ऑफर के तहत, उपभोक्ताओं को एक सरल क्यू-आर कोड आधारित प्रक्रिया के माध्यम से 30 रुपए का सुनिश्चित इंस्टेंट कैशबैक प्राप्त होगा। प्रत्येक प्रोडक्ट के टैग पर एक स्क्रैच-इनेबल्ड क्यू आर कोड दिया गया है, जिसे स्कैन करके कैशबैक पेज पर पहुँचा जा सकता है। वहाँ वाउचर कोड और अपनी जानकारी दर्ज करके, ग्राहक तुरंत कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। यह प्रक्रिया न केवल बेहद आसान है, बल्कि ग्राहकों को अतिरिक्त बचत के साथ पैरागॉन के आधुनिक स्टाइल्स से जुड़ने का शानदार अनुभव भी प्रदान करती है।

पैरागॉन का महिलाओं के लिए कलेक्शन नए फैशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह उन महिला उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के अनुरूप है, जो केवल आराम और मजबूती ही नहीं, बल्कि डिज़ाइन में विविधता, स्टाइल और लेटेस्ट फैशन को भी महत्व देती हैं। इस पहल के जरिए पैरागॉन अपनी फुटवियर रेंज को अधिक महिलाओं तक पहुंचाना चाहता है।
वर्तमान में, कंपनी की कुल बिक्री में महिला फुटवियर का योगदान 15-20% है। पैरागॉन आने वाले तीन साल में इस हिस्सेदारी को 40% तक बढ़ाकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहता है।

पैरागॉन फुटवियर के मार्केटिंग और आईटी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सचिन जोसेफ़ ने कहा, “महिलाओं के फुटवियर की कैटेगरी पैरागॉन के लिए एक अहम फ़ोकस वाला क्षेत्र है। ऐसे डिजाइन के साथ अपने पोर्टफ़ोलियो को मज़बूत कर रहे हैं, जिनमें स्टाइल, आराम और रोज़मर्रा के इस्तेमाल की ज़रूरतें एक साथ पूरी होती हैं। कैशबैक की यह पहल इसलिए शुरू की गई है, ताकि इस कलेक्शन तक ज़्यादा लोगों की पहुँच हो सके और ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहक अलग-अलग मौकों के लिए हमारे बढ़ते हुए आधुनिक स्टाइल की रेंज को देख सकें। हमारा लगातार यही फ़ोकस है कि फ़ैशन-फ़ॉरवर्ड फुटवियर को अलग-अलग बाज़ारों में ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं तक पहुँचाया जा सके।”

कई कैटेगरी में मौजूद अपने पोर्टफोलियो के साथ पैरागॉन ग्राहकों की पसंद के अनुसार डिजाइन, आराम और क्वालिटी पर फोकस कर रहा है। उम्मीद है कि भविष्य में महिलाओं की कैटेगरी कंपनी की ग्रोथ और ब्रांड इमेज को मजबूत बनाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »