NEW English Version

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

इंदौर : हर स्टार्टअप के पीछे सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि हजारों प्रयोग, रिस्क लेने की हिम्मत और कुछ अलग कर दिखाने की जिद छिपी होती है। लेकिन इन सबसे परे, जब उन्हें सही पहचान और मंच मिल जाता है, तभी ये कोशिशें असली मायने में उड़ान भरती हैं और नए मुकाम तय करती हैं। इसी सोच को साकार करता नजर आया इंदौर में आयोजित ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026’, जहाँ शहर के उभरते स्टार्टअप्स और उनके पीछे खड़े विजनरी फाउंडर्स को सम्मानित किया गया। साथ ही, 100 से ज्यादा स्टार्टअप्स की मेहनत और जुनून को ‘रैंप वॉक रनवे’ जैसे अनोखे कॉन्सेप्ट के जरिए पेश किया गया।

इस पहल का नेतृत्व ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रभात अग्रवाल ने किया। उनके साथ डायरेक्टर्स पूजा मोगल, ऋतु अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल और शुभम पाटीदार ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभाई। वहीं, एआईएस सिग्नेचर ने ऑफिशियल पॉवर पार्टनर के रूप में इस पहल को मजबूती दी, जिससे स्थानीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को और गति मिली।

कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा रहा पीआर 24×7 के साथ आयोजित टॉक शो, जिसमें परसेप्शन बिल्डिंग और ब्रांड प्रेजेंस पर गहन चर्चा हुई। इस सेशन ने नए फाउंडर्स को यह समझने का मौका दिया कि सिर्फ अच्छा प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि सही कहानी और सही प्रस्तुति भी उतनी ही जरूरी होती है। इस चर्चा में पीआर 24×7 की सीईओ नेहा गौर के साथ नीवक्लाउड और रैकबैंक के फाउंडर नरेंद्र सेन, वियासॉकेट और वॉकओवर के फाउंडर पुष्पेंद्र अग्रवाल और मोशनजिलिटी के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी जैसे अनुभवी उद्यमी शामिल हुए।

नेहा गौर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा,”स्टार्टअप की शुरुआत में उसकी कहानी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। पब्लिक रिलेशंस सिर्फ दिखने का माध्यम नहीं, बल्कि भरोसा बनाने की नींव है, जो किसी भी ब्रांड को मुश्किल समय में भी मजबूत बनाए रखती है। सभी विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई।”

इस पहल के विज़न पर बात करते हुए प्रभात अग्रवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ सम्मान देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच बनाना है जहाँ स्थानीय स्टार्टअप्स को वही पहचान और सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं। ‘रनवे’ कॉन्सेप्ट के जरिए हम यह प्रदर्शित करना चाहते हैं कि अब इनोवेशन ही मध्य भारत की नई पहचान बन रहा है।”

इस इवेंट में 50 ऐसे स्टार्टअप फाउंडर्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में शानदार काम करते हुए एक अलग पहचान बनाई है। समारोह में जिन विजेताओं को सम्मान मिला, उनमें रोशन कुशवाहा (इंश्योर मार्केटिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड), शुभम पाटीदार (ऑर्बोटॉक्स), आशीष गुप्ता (ऑर्बोसिस रियलिटी), वैभव मेहरोत्रा (वैभव परफ्यूमरी), पूजा विश्वकर्मा (गीता की रसोई), दीपक पंचाल (एट्जियन टेक्नोलॉजीस एलएलपी), भरत राठौड़ (गेटजी), निहित सबलोक (भोजनकार्ट), हेमंत पवार (एमपी सेलेब्रिटीज), प्रकाश अग्रवाल (घरतकसेवा), अमित चावला (अल्फाग्रोथविलेज प्राइवेट लिमिटेड), सोहम शर्मा (बॉटमार्ट्ज आईटी सॉल्यूशन), अभिषेक उपाध्याय (एयू प्रोडक्शन), रोशन भारद्वाज (गुरु प्रगति), पुष्पेंद्र और करुणा सिंह राजपूत (स्वर्णिक स्टूडियो), गौरव फांसे (जिटा टेक्नोलॉजी), यशराज गायकवाड़ (राइट ईट), प्रतीक पंडित (एआईएस सिग्नेचर), डॉ. रितेश अग्रवाल (मेडीलैब्स), अक्षय शेलट (डोमिगो), तुषार मोहबे और राहुल साहू (जस्टर्फ स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड), प्रबल जैन (इंदौरी आर्टिस्ट), पंकज सूर्य (काम मिलेगा), रुचि वर्मा (आध्या ऑर्बोटेक), विपुल जैन (विपुलांचल वेल्थ मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड), अनुज भटनागर (डीज़लॉग डिलीवरी), मोहित शर्मा (फिक्सपॉइंट), प्रशांत पटेल (आस्मो डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड), मनीष यादव (दबंग दुनिया), जयेश कुमार गुलाटी (मिस्टिक मंत्रा पिक्चर्स एंड मोशन प्राइवेट लिमिटेड), शुभम परमार (कोराज), अमित अग्रवाल (ऑर्गेनिक स्किन), फर्स्ट पार्टनर कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, रितेश जायसवाल (स्टेवरस), पूजा पडियार (पीनॉक्स सॉल्यूशंस), काशिश जायसवाल और पुलकित जायसवाल (ब्लूओशन बिल्डिंग सॉल्यूशन), श्रेयांश जैन (व्हाइट कॉलर), नरेंद्र पिपलीवाल और आलोक जांगिड़ (त्रिनेत्रम नेक्स्टजेन), कृष्णा धाकड़ और उमंग अग्रवाल (ब्रांड्स ऑन ट्रेंड), उत्कर्ष चौरसिया (ब्लैक लियो वेंचर्स), आनंद शर्मा (ऑर्बोएविएशन), अंशुमन उपाध्याय (टिकट बुक करो), साशी ससपुटे (एनजीओ महासंग), अमन जगताप (रेयर फ्लोरिंग्स), अविधा चतुर्वेदी (पेपरटू प्लांट), अमित केवलरामानी (शॉपहोल इंडिया गिफ्ट्स), ईशान मिश्रा (मेधावी इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड) और श्री शर्मा (शाइनविदश्री) शामिल रहे।

ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड एक मल्टीडिसिप्लिनरी कंपनी है, जो टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और ह्यूमन कैपिटल जैसे क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। यह एक डायनामिक आईटी कंपनी है, जो हाई क्वालिटी वेबसाइट्स, मोबाइल एप्लिकेशन और ब्रांडिंग सॉल्यूशंस देने के लिए प्रतिबद्ध है। Ranu bairagi

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »