NEW English Version

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अदिति सिंह 99.4% अंको के साथ रहीं सर्वोच्च

सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर की छात्रा अदिति सिंह ने 99.4% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। अदिति की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता सहित पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

अदिति सिंह ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह शानदार सफलता प्राप्त की। इतने उच्च अंक प्राप्त कर उन्होंने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा प्रस्तुत की है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। सभी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों  की सराहना करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

विद्यालय के सचिव श्री राहुल सिंह ने अदिति की सफलता को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि वर्ष भर की सतत साधना से ही यह सफलता संभव हुई है, जो अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित करेगी। संस्था की निदेशिका डॉ वंदना सिंह ने अदिति के परिश्रम को सराहते हुए शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को इसका श्रेय दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह ने कहा कि अदिति प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। उनकी यह सफलता कठिन परिश्रम और दृढ- संकल्प का परिणाम है।

अदिति सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और आत्मविश्वास उनकी सफलता की सबसे बडी कुंजी रहे। यहां यह उल्लेखनीय है कि 12वीं कला वर्ग में अदिति सिंह ने जहां 99.4% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया वहीं इसी वर्ग से रिया श्रीवास्तव ने 97% अंकों के साथ अपने वर्ग में द्वितीय स्थान सुरक्षित किया। वाणिज्य वर्ग में 96.8% अंकों के साथ अंजलि ने प्रथम स्थान पाया वहीं विज्ञान वर्ग के अंतर्गत बायो ग्रुप से सुरभि प्रजापति ने 96.2% प्रतिशत अंक हासिल कर सबको गौरवान्वित किया है। मैथ्स ग्रुप के अंतर्गत 95.8% अंकों के साथ हर्षित मौर्या ने संस्था का मान बढाया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मैथ्स, पॉलिटिकल-साइंस, केमिस्ट्री, इंग्लिश, ज्योग्राफी, बिजनेस-स्टडीज के साथ-साथ अन्य कई विषयों में सम्मिलित रूप से कुल 50 विद्यार्थियों को पूर्णांक (100 अंक) प्राप्त हुए हैं।

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »