NEW English Version

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में परिवारों के लिए डिज्नी-थीम वाले दो नए शानदार अनुभवों की शुरुआत

इस जून के महीने में सिंगापुर का प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल ‘गार्डन्स बाय द बे’ परिवारों को डिज्नी-थीम वाले दो बेहद शानदार अनुभवों का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रहा है। सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से आयोजित, ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’ नई टोपियरी (पौधों की आकृतियों) आकृतियों के साथ फ्लोरल फैंटेसी में वापसी कर रहा है। वहीं डिज्नी के ‘विनी द पूह’ पर आधारित उनका प्रमुख ‘चिल्ड्रन्स फेस्टिवल 2026’ आउटडोर इंस्टॉलेशन और बच्चों के खेलने की जगहों के साथ ‘सुपरट्री ग्रोव’ में धूम मचाने के लिए तैयार है।

डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर में क्या है खास?

साल 2024 में अपनी शानदार शुरुआत के बाद, ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’ एक बार फिर फ्लोरल फैंटेसी में वापस आ गया है। इसमें डिज्नी और पिक्सार के चहेते किरदारों के नए टोपियरी (पौधों की आकृतियों) और 3D डिस्प्ले सजाए गए हैं। पहली बार इसके 2026 के एडिशन में डिज्नी प्रिंसेस जैसे रॅपन्ज़ेल, बॅल और जैस्मीन के डिस्प्ले भी देखने को मिलेंगे। एक और नई शुरुआत के तहत, ‘फ्रोजन’ फिल्म की एना और एल्सा के टोपियरी (पौधों से बने) संस्करण भी एक मनमोहक बर्फीले दृश्य की शोभा बढ़ाएंगे। इसे फूलों की कलाकृति और थीम-आधारित लाइटिंग के जरिए ऐसा जीवंत रूप दिया गया है, जो एक जादुई बर्फीली दुनिया का अहसास कराता है।

यहाँ आने वाले दर्शक छह अलग-अलग थीम वाले क्षेत्रों में 23 टोपियरी (पौधों की आकृतियों)कैरेक्टर्स देखने का आनंद ले सकते हैं। इनमें ‘सॉर्सरर्स अप्रेंटिस मिकी’, डिज्नी और पिक्सार की नई ‘टॉय स्टोरी 5’ के वुडी, जेस्सी और बज़ लाइटयर जैसे पसंदीदा किरदारों के साथ-साथ ‘हंड्रेड एकर वुड’ के दोस्त विनी द पूह, ईयोर, पिगलेट और टिगर भी शामिल हैं। इस सफर का अंत एक खास सिंगापुर फिनाले में होगा जहां दर्शक स्थानीय परिवेश में ढाले गए डिज्नी कैरेक्टर्स के डिस्प्ले के साथ मजेदार तस्वीरें खिंचवा सकते हैं। इनके साथ लक्सा और तेह तारिक जैसे मशहूर स्थानीय व्यंजनों की झलक भी दिखाई गई है।

फूलों की कलाकृति, जाने-पहचाने किरदारों और जादुई कहानियों के इस बेहतरीन तालमेल के साथ, ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’ आगामी स्कूल की छुट्टियों में परिवारों को एक ऐसा शानदार दृश्य अनुभव देने को तैयार है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा। यह आयोजन 8 जून 2026 से शुरू होकर 14 मार्च 2027 तक चलेगा।

चिल्ड्रन्स फेस्टिवल 2026: ‘विनी द पूह’ की मस्ती

गार्डन्स बाय द बे के ‘सुपरट्री ग्रोव’ में इस जून की छुट्टियों में मुफ्त ‘चिल्ड्रन्स फेस्टिवल’ भी लौट आया है। यह फेस्टिवल ‘विनी द पूह’ के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इसके जरिए प्यारे भालू के उस संदेश को भी याद किया जा रहा है जिसमें वह दयालु होने, जिज्ञासु बने रहने और अपने दिल में थोड़ी मिठास रखने की बात कहता है।

इस फेस्टिवल के मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं:

  • द हंड्रेड एकर ग्लाइड: यह ‘हंड्रेड एकर वुड’ से प्रेरित होकर बनाई गई सिंगापुर की पहली ऐसी ज़िपलाइन है जो डिज्नी के विनी द पूह की थीम पर आधारित है। ट्रीहाउस-स्टाइल के इस इंस्टॉलेशन में बच्चे ‘सुपरट्रीज़’ के नजारों के बीच फेस्टिवल ग्राउंड में 16 मीटर तक ग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं।
  • द स्वीटेस्ट ड्रॉप्स: विनी द पूह से प्रेरित यह बॉल पिट मधुमक्खी के छत्ते (हनीकॉम्ब) की थीम पर बना है। यह पूह द्वारा अपने पसंदीदा शहद की खोज से प्रेरित है, जो हमेशा एक रोमांचक सफर बन जाता है।
  • द ब्रेव लॉग्स: पिगलेट से प्रेरित इस एडवेंचर में बच्चों को तख्तों और “पेड़ के ठूंठों” पर संतुलन बनाना होता है। यह उन्हें अपना साहस जुटाने और एक बार में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
  • द एनचांटेड मेडोज़: ईयोर से प्रेरित यह एक फूलों के मैदान की थीम वाला प्ले एरिया है, जहाँ बच्चे आराम से सी-सॉ का मज़ा उठा सकते हैं।
  • द जॉयफुल पडल्स: टिगर के फुर्तीले स्वभाव से प्रेरित ये “पडल” ट्रैम्पोलिन धूप में उछल-कूद कर मस्ती करने के लिए एकदम बेहतरीन हैं।

‘पूह की ग्रैंड फ्रेंडशिप पार्टी’ इन्फ्लेटेबल मार्च

दक्षिण पूर्व एशिया में पहली बार, ‘गार्डन्स बाय द बे’ के सुपरट्री ग्रोव में एक खास मार्च निकाला जाएगा, जिसमें 7 मीटर तक ऊंचे विशाल इन्फ्लेटेबल्स शामिल होंगे। “पूह की ग्रैंड फ्रेंडशिप पार्टी” के इस कार्यक्रम में हर उम्र के लोग शनिवार को दो बार इस गीत-संगीत और नृत्य का हिस्सा बन सकते हैं, जो पूरे परिवार के लिए एक खुशनुमा माहौल तैयार करेगा।

इतना ही नहीं, यहां एक खास डिज्नी-थीम वाले रिटेल पॉप-अप से लेकर कार्निवल गेम्स तक एक्सप्लोर करने के लिए और भी बहुत कुछ है। ‘गार्डन्स बाय द बे’ का यह चिल्ड्रन्स फेस्टिवल 30 मई 2026 से 21 जून 2026 तक चलेगा और इसमें प्रवेश पूरी तरह मुफ्त है। इन दोनों कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी www.gardensbythebay.com.sg पर देखी जा सकती है।

कार्यक्रम की जरूरी जानकारी:

डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर

  • तारीख: सोमवार, 8 जून 2026 से रविवार, 14 मार्च 2027 तक
  • समय: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक
  • स्थान: फ्लोरल फैंटेसी, गार्डन्स बाय द बे
  • टिकट और विवरण: वयस्कों के लिए टिकट की कीमत SGD$24 और बच्चों के लिए SGD$16 रखी गई है। टिकट ticket.gardensbythebay.com.sg/ पर बुक किए जा सकते हैं।

चिल्ड्रन्स फेस्टिवल 2026: ‘विनी द पूह’ के साथ

  • तारीख: शनिवार 30 मई से रविवार, 21 जून 2026 तक
  • समय: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक
  • स्थान: सुपरट्री ग्रोव, गार्डन्स बाय द बे
  • टिकट: प्रवेश निःशुल्क है

पूह की ग्रैंड फ्रेंडशिप पार्टी इन्फ्लेटेबल मार्च

  • तारीख और समय: 30 मई 2026 को दोपहर 3:30 बजे। इसके अलावा 6, 13 और 20 जून 2026 को दोपहर 3:30 बजे और शाम 5:30 बजे।
  • स्थान: सुपरट्री ग्रोव, गार्डन्स बाय द बे
  • कैसे पहुंचें: बेफ्रंट स्टेशन या गार्डन्स बाय द बे स्टेशन तक MRT से पहुंचें। या फिर टैक्सी और कैब से मेन अराइवल या बेफ्रंट प्लाजा कारपार्क पर उतर सकते हैं। अधिक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »