NEW English Version

जल्द आधुनिक गांधी पार्क की मिलेगी सौग़ात

अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा  द्वारा शहरवासियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक अभिनव पहल के क्रम में नगर निगम द्वारा गांधी पार्क परिसर में सौन्दर्यकरण व अत्याधुनिक इमर्सिव रूम (Immersive Room) का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और अगले 10 दिनों में गांधी पार्क को शहर वासियों के उपयोग हेतु खोल दिया जाएगा।

गुरुवार रात्रि नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस पार्क में कराये गए सौन्दर्य करण कार्य, पाथवे, फुव्वारे, पार्क, निर्माणाधीन इल्यूजन थिएटर/इमर्सिव व किए गए निर्माण कार्यो का भौतिक सत्यापन करने के लिए निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने पार्क में निर्माण कार्यो के मानक व गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए संबंधित सहायक अभियंता व अवर अभियंता को  सभी निर्माण कार्यो का स्वयं तकनीकी परीक्षण करते हुए अगले 10 दिनों में सभी कार्यो को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान टाइल्स टूटने व बेतरतीब तरीके से टाइल्स फिटिंग पर ठेकेदार पर नाराज़गी जाहिर करते हुए मरम्मत व दोबारा टाइल्स उखाड़ कर लगाने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता यांत्रिक व अवर अभियंता जल को तत्काल विद्युत कनेक्शन लेकर पानी की सप्लाई व पार्क में लाइट व्यवस्था को क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने मौके पर अधीनस्थों को साफ कहा अगले 10 दिनों में सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर इस पार्क को उद्घाटन उपरांत शहर वासियों के उपयोग के लिए खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नगर आयुक्त ने बताया यह इस परियोजना की कुल लागत ₹10.00 करोड़ निर्धारित की गई है जिसे पीपीपी (पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। इसमें ₹5.00 करोड़ की नगर निगम द्वारा तथा ₹5.00 करोड़ की अंश पूंजी चयनित ठेकेदार द्वारा वहन की जा रही है। 

नगर आयुक्त ने कहा अगले 10 दिनों में गांधी पार्क आधुनिक व आकर्षक सुविधाओं कलाकृतियों के साथ शहर वासियों के उपयोग हेतु खोल दिया जाया। इस बार गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए मनोरंजन, शिक्षा और तकनीकी को एक साथ देखने व समझने का आदर्श स्थल आधुनिक गांधी पार्क के सौन्दर्यकरण व निर्माण कार्य अपने अंतिम पड़ाव पर है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »