NEW English Version

जनगणना 2027 के अंतर्गत रिकॉड 1 दिन में कार्य पूर्ण करने पर नगर आयुक्त ने प्रगणक एवं सुपरवाइजर को किया सम्मानित

नगर निगम अलीगढ़ के  में चल रहे जनगणना महाअभियान के प्रथम चरण में मकान गणना का कार्य निर्धारित समय से पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया है।  

अलीगढ़: नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जोन 4 की प्रगणक श्रीमती भगवान देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, किशनपुर ने जनगणना ब्लॉक संख्या 170 का कार्य तथा सुपरवाइजरी सर्किल नंबर 031 के सुपरवाइजर श्री राम अकबाल यादव, प्रवक्ता, धर्म समाज इण्टर कालेज ने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए 22 मई 2026 को ही गणना एवं सत्यापन का कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी।  

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय में श्रीमती भगवान देवी एवं श्री राम अकबाल यादव को सम्मानित कर उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। नगर आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार की प्रतिबद्धता अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।  

शनिवार को सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव व संबंधित प्रगणक द्वारा नगर आयुक्त के कैम्प कार्यालय पर जाकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के मकान सूचीकरण का ब्यौरा दर्ज किया।

जनगणना अभियान के अंतर्गत मकान गणना एवं संबंधित ब्लॉक के मानचित्रण हेतु शासन द्वारा 22 मई से 20 जून 2026 तक की समयसीमा निर्धारित की गई है। 

नगर आयुक्त ने बताया कि 8 कार्मिक/ सहायक अध्यापिकाओं द्वारा जनगणना कार्य में शीतलता बरतने और अपने आवंटित कार्य क्षेत्र में प्रगणक के रूप में कार्य नहीं करने पर सिविल लाइन थेन एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर श्रीमती अनीता, श्रीमती नीलम मानव, श्रीमती अंजलि, श्रीमती भागवती श्रीमती रूपम, श्रीमती गीतान्जलि कौशिक, श्रीमती मीना वीरांगना, श्रीमती रेनू सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है

नगर आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में लगाए गए अन्य सभी जनगणना कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे भी अपने कार्य को गुणवत्ता पूर्वक करते हुए समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना का कार्य पारदर्शी एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न हो सके। अहसान रब

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »