NEW English Version

इंडस्ट्रियल स्टेट के उद्यमियों संग नगर आयुक्त ने किया संवाद

नगर निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने एवं उद्योग बंधुओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा वार्ड-54 स्थित इंडस्ट्रियल स्टेट में उद्योग बंधु कार्यालय पर संवाद बैठक आयोजित की गई।  गौरतलब है कि गत 12 मई को नगर आयुक्त द्वारा इंडस्ट्रियल स्टेट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर उद्योग बंधुओं को आश्वस्त किया गया था कि नगर निगम आगामी एक माह के भीतर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई करेगा तथा तत्पश्चात पुनः बैठक कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसी क्रम में शुक्रवार को आयोजित संवाद बैठक में नगर आयुक्त ने उद्योग बंधुओं के समक्ष विगत एक माह में कराए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।

नगर आयुक्त ने बताया कि इंडस्ट्रियल स्टेट क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालों से अवरोधक पत्थरों को हटाकर व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया गया है। क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 55 खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई गई तथा 15 नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु सड़क एवं पुलिया को ऊंचा करने के लिए ई-निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। रेलवे यार्ड की ओर स्थित नाले की मरम्मत के लिए निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक व्यय का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भमोला फाटक के निकट नए पम्पिंग स्टेशन की स्थापना हेतु स्थल निरीक्षण किया गया है। राजनगर क्षेत्र में नाला सफाई कार्य प्रगति पर है तथा अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।

बैठक में उपस्थित उद्योग बंधुओं ने नगर निगम द्वारा अल्प अवधि में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर निगम द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य किया गया है।

बैठक के दौरान नगर निगम के यूजर चार्ज भुगतान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। उद्योग बंधुओं ने नगर आयुक्त को आश्वस्त किया कि इंडस्ट्रियल स्टेट के सभी उद्यमी नगर निगम द्वारा निर्धारित यूजर चार्ज का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान करेंगे।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम का उद्देश्य केवल कर अथवा यूजर चार्ज संग्रह करना नहीं, बल्कि नागरिकों एवं उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पिछले एक माह में इंडस्ट्रियल स्टेट में जो कार्य हुए हैं, वह नगर निगम और उद्योग बंधुओं के सहयोग का सकारात्मक परिणाम है। यदि सभी उद्यमी नियमित रूप से यूजर चार्ज जमा करेंगे तो नगर निगम क्षेत्र में और अधिक बेहतर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलनिकासी एवं जनसुविधाएं उपलब्ध करा सकेगा। 

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी सप्ताह में इंडस्ट्रियल स्टेट क्षेत्र में पार्कों के रखरखाव, नई हाईमास्ट लाइटों की स्थापना, ओपन जिम की मरम्मत, पुलियों के सुधार कार्य तथा नगर निगम की विभिन्न सेवाओं से संबंधित संपर्क सूत्रों के बोर्ड स्थापित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »