NEW English Version

किसान सारथी मंच

कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को एकजुट, सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रौद्योगिकी

प्रौद्योगिकी, विशेषज्ञता और किसानों की जरूरतों को जोड़ने वाली कड़ी

किसान सारथी, जुलाई 2021 में शुरू किया गया भारत का विशालतम एकीकृत डिजिटल कृषि-परामर्श मंच  है। यह किसानों को समय पर, प्रमाणिक और बहुभाषी कृषि परामर्श उपलब्ध कराता है। इसके अतिरिक्‍त, किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, मौसम संबंधी अपडेट तथा कृषि विशेषज्ञों से परामर्श की सुविधा भी प्रदान करता है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की संयुक्त पहल है। इस मंच का क्रियान्वयन भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान और डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाता है।

  • यह मंच इंटरैक्टिव इन्फॉर्मेशन डिसेमिनेशन सिस्टम (आईआईडीएस) का उपयोग करता है। आईआईडीएस किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच दो-तरफ़ा संवाद की सुविधा प्रदान करता है। यह कृषि संबंधी ज्ञान और तकनीकों को प्रयोगशाला से खेत तक पहुँचाने में मदद करता है।
  • किसान सारथी ऐप किसानों को निम्नलिखित से जोड़ता है:

क) 730+ कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके)

ख) 100+ आईसीएआर के संस्थान

 ग)  65+ कृषि विश्वविद्यालय

इन संस्थानों का एकीकरण राष्ट्रीय कृषि परामर्श तंत्र को मजबूत बनाता है। यह पूरे भारत में किसानों को विश्वसनीय, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने में मदद करता है।

  • पारंपरिक रूप से किसानों को कृषि परामर्श, मौसम के पूर्वानुमान तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए अलग-अलग माध्यमों पर निर्भर रहना पड़ता था। किसान सारथी विभिन्न प्रमुख डिजिटल प्लेटफ़ॉर्मों को एकीकृत करके इस चुनौती का समाधान करता है, जिससे किसानों को आवश्यक सेवाएँ अधिक तेज़ी, सरलता और विश्वसनीयता के साथ उपलब्ध होती हैं। प्रमुख डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म हैं:

क) किसान कॉल सेंटर

ख) कॉमन सर्विस सेंटर

ग) भारत मौसम विज्ञान विभाग

घ) माइस्‍कीम

ड़) भाषिणी

इन राष्ट्रीय डिजिटल मंचों के एकीकरण से कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएँ एक ही डिजिटल इंटरफ़ेस पर उपलब्ध हो जाती हैं।

  • भारत में किसानों के बीच स्मार्टफ़ोन की उपलब्धता, इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल साक्षरता का स्तर अलग-अलग है। इसलिए अनेक माध्यमों से अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए किसान सारथी यह सुनिश्चित करता है कि  कोई भी किसान समय पर कृषि परामर्श से वंचित न रहे। किसान निम्नलिखित माध्यमों से किसान सारथी की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

क) किसान कॉल सेंटर

ख) कॉमन सर्विस सेंटर

ग) वेब पोर्टल

घ) वॉट्सऐप

ड़) मोबाइल ऐप

किसान सारथी किसानों की सहायता किस प्रकार करता है?

  • किसान सारथी किसानों को सीधे कृषि विशेषज्ञों से जोड़ता है।
  • किसान यहाँ पर मौसमकेअपडेट, बाजार भाव और कृषिसे संबंधितअन्य विषयों परक्षेत्र-विशिष्ट और रीयल-टाइम परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसान सारथी मंच किसानों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्त सरकारी योजनाओं की पहचान करने में मदद करता है। वे पी-एम किसान जैसी विभिन्न योजनाओं की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • यह प्लेटफ़ॉर्म राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की योजनाओं के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को भी कवर करता है। 25 जून 2026 तक, इस पोर्टल पर 610 योजनाएँउपलब्ध हैं, जिनमें से 102 केंद्र सरकार की योजनाएँ हैं।
  • सभी मुख्य अनाजों, दालों, तिलहन, बागवानी फसलों, बागान वाली फसलों और चारे वाली फसलों के लिए परामर्श उपलब्ध हैं। इसके अलावा पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन और अन्य संबंधित क्षेत्रों के लिए भी परामर्श उपलब्ध हैं।
  • किसान केवीके विशेषज्ञों से प्रश्न पूछ सकते हैं और अपनी स्थानीय भाषाओं में परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसान प्रशिक्षण सत्रों और वीडियो परामर्श में भी भाग ले सकते हैं।
  • किसान प्रमुख फसलों के लिए मंडी भावऔरजिला-वार बाजार दरें आसानी से देख सकते हैं। वे चुनिंदा फसलों के लिए बाजार के रुझानों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

किसान सारथी मंच की प्रमुख विशेषताएँ एवं प्रदान की जाने वाली सेवाएँ

  • किसान सारथी मंच अपने उपयोगकर्ताओं को निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान करता है:

क) खेत और किसान प्रोफ़ाइल के आधार पर व्यक्तिगत परामर्श

ख) डोमेन विशेषज्ञों के साथ 13 क्षेत्रीय भाषाओं में लाइव संवाद

ग) किसान की आवश्यकता के अनुसार कॉल की सुविधाएँ और कॉन्फ्रेंसिंग सपोर्ट

घ) किसान नॉलेज डेटाबेस तक पहुँच

ड़.) किसान की लोकेशन और डोमेन के अनुसार विशेष पुश अलर्ट मैसेज

च)  टोल-फ्री मोबाइल नंबर और वेब के माध्‍यम से आसान पंजीकरण

आईआईडीएस : किसान सारथी के पीछे की तकनीक 

  • किसान सारथी इंटरैक्टिव इन्फॉर्मेशन डिसेमिनेशन सिस्टम (आईआईडीएस) द्वारा संचालित किया जाता है। आईआईडीएस एक दो-तरफ़ा संचारप्लेटफ़ॉर्म है, जो किसानों और विशेषज्ञों के बीच निर्बाध संवाद को सक्षम बनाता है।
  • यह संचार वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, टेक्स्ट, इमेज और चैट के ज़रिए वीडियो एक्सचेंज से हो सकता है।
  • आईआईडीएसके मुख्य कार्य:

क) किसान चुनिंदा सेवाओं का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं

ख) किसानों को व्यक्तिगत परामर्श प्राप्त होते हैं

ग) किसान अपने सब्सक्रिप्शन को किसी भी समयबदल सकते हैं

घ) विशेषज्ञ किसान की हिस्ट्री और पिछली बातचीत देख सकते हैं।

ड़.) किसानों की जरूरतों के अनुसार अनुकूलित परामर्श प्रदान किया जाता है

  • आईआईडीएसकी विशिष्ट विशेषताएँ:

क) किसान की कॉल एक केंद्रीकृत सर्वर पर प्राप्त होती है।

ख) प्रश्नों को संबंधित विशेषज्ञों को भेजा जाता है।

ग) भविष्य के संदर्भ के लिए प्रश्नों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाता है

घ) विशेषज्ञों को नॉलेज डेटाबेस तक पहुँच प्राप्त होती है।

ड़.) यह प्रणाली नो योर फार्मर (केवाईएफ) दृष्टिकोण का पालन करती है।

च) इससे परामर्शों की सटीकता और प्रासंगिकतामें सुधार होता है।

किसान सारथी की पहुँच और लाभार्थी कवरेज

  • 25 जून 2026 तक, किसान सारथी सेवाएँ 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, 768 जिलों और 6.63 लाख गाँवों में उपलब्ध हैं।
  • किसान सारथी के पास 4,767 आईसीएआर वैज्ञानिकों और 113 आईसीएआर संस्थानों का नेटवर्क है।
  • मंच  पर कुल 2.95 करोड़ किसान पंजीकृत हैं, जिनमें 56.16 लाख महिला लाभार्थी शामिल हैं।
  • 2.89 करोड़ किसानों ने नजदीकी केवीके पर जाकर अपना पंजीकरण कराया। 5.35 लाख किसान कॉल सेंटर के माध्यम से, 21,517 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से, 2,416 वेब पोर्टल के माध्यम से और 39,193 कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से जुड़े।
  • मंच  ने अब तक 19.21 लाख प्रश्नों का समाधान किया है।
  • किसान सारथी ने अब तक 21,900 परामर्श जारी किए हैं, जिनमें 34 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 351 वस्तुओं को शामिल किया गया है।
A person standing next to a cell phoneDescription automatically generated

अन्य कृषि हितधारकों के लिए लाभ

किसान सारथी एक संबद्धकृषि पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करता है, जिससे विशेषज्ञों, संस्थानों और नीति-निर्माताओंजैसे अन्य कृषि हितधारकों को लाभ मिलता है।

  • आईसीएआर संस्थान और विश्वविद्यालय

शोध संस्थानों को इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से बेहतर आउटरीच और वैज्ञानिक परामर्शों के व्यापकप्रसार का लाभ मिलता है। यह मंच ज्ञान-साझाकरणको बेहतर बनाता है और शोध के व्यावहारिक अनुप्रयोगको बढ़ावा देता है।

  • केवीके और कृषि विशेषज्ञ

किसान सारथी किसानों तक तेज़ी से पहुँचसुनिश्चित करता है और अधिक कुशल परामर्श देने में मदद करता है। यह किसानों के प्रश्‍नों के समाधान को बेहतर बनाता है और तकनीक केप्रयोगशाला से खेत तक हस्तांतरण को मजबूत बनाता है।

नीति-निर्माता और प्रशासक

यह प्लेटफ़ॉर्म रीयल-टाइम फील्ड इनसाइट्स, डैशबोर्ड और विश्लेषणतक पहुँच प्रदान करता है। यह साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण में मदद करता है और कृषि विस्तारप्रणालियों को मजबूती प्रदान करता है।

डिजिटल कृषि के भविष्य को दिशा देना 

किसान सारथी भारत की कृषि विस्तार प्रणाली के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्लेटफ़ॉर्म किसानों, शोध संस्थानों, विस्तार एजेंसियों और नीति-निर्माताओं के बीच सहयोग को मजबूत करता है, जिससे एक अधिक संबद्ध और उत्तरदायी कृषि पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण होता है। इसके बहुभाषी इंटरफ़ेस, पहुँच के विविध माध्यमों और दो-तरफ़ा संचार मॉडल ने देशभर में आवश्यकता-आधारित कृषि सूचना के प्रभावी वितरण को सुदृढ़ बनाया है।

विस्तारित हो रहे डिजिटल ढाँचे और किसानों की बढ़ती भागीदारी के साथ, किसान सारथी ज्ञान के प्रसार को मजबूत करता है और किसान स्तर पर सुविचारित निर्णय लेने को सक्षम बनाता है। तकनीक-संचालित परामर्श और संस्थागत समन्वय के माध्यम से यह प्लेटफ़ॉर्म अधिक लचीले, उपयोगी और डिजिटल रूप से सशक्त कृषि क्षेत्र के निर्माण में योगदान दे रहा है।

संदर्भ

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

https://kisansarathi.in

https://ks-aams-web.digitalindiacorporation.in/about-us

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736155&reg=48&lang=2

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय https://www.pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=2132330&reg=48&lang=2

किसान सारथी मंच साभार : पीआईबी

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »