NEW English Version

मानसून की पहली बारिश में हरक़त में आया नगर निगम-नगर आयुक्त ने 73 शहर के जर्जर भवनों को भिजवाए नोटिस

किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एक्शन में रहेगा नगर निगम-अधीनस्थों को एक्टिव व बारिश होने पर पम्पिंग स्टेशनों की निगरानी के निर्देश

अलीगढ़: बुधवार को जुलाई के पहले दिन मानसून की पहली बारिश में नगरीय क्षेत्र में बारिश के कारण कोई भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नगर निगम ने इस बार पहले से ही अपनी रणनीति बेहद पुख़्ता तरीके से की है। नगर आयुक्त ने जलभराव के संभावित क्षेत्र की समीक्षा करते हुए सभी अधीनस्थों को बारिश की संभावना को देखते हुए एक्टिव रहने और बारिश होने पर सभी सीवर पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता से चलवाये जाने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को अपने कार्यालय में समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए सभी अधिकारियों सहित जोनल अधिकारी को अपने अपने आवंटित वार्ड व सर्किल में तैनात रहने और  मोबाइल नंबर एक्टिव रखने, मुख्यालय ना छोड़ने, कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संचालित नगर निगम कंट्रोल रूम 1533,  को round-the-clock एक्टिव रखने के साथ साथ नगर निगम के गांधी पार्क व भुजपुरा शेल्टर होम को राहत शिविर के रूप में परिवर्तित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।

नगर आयुक्त ने नगर में लगभग 73 जर्जर एवं गिरासू भवन स्वामियों को नोटिस के माध्यम से अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने नाला कटान होने पर आवश्यक बालू बदरपुर के कट्टे भरवा के रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

आगामी दिनों में बारिश को देखते हुए  नगर आयुक्त ने खोदे गए गड्ढों को बंद करने, एकसार करने निर्माणाधीन स्थल के पास बैरिकेट्स सेफ्टी बैरियर व साइन बोर्ड लगाए जाने निर्माणाधीन स्थलों पर पब्लिक को अवेयर करने सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि मानसून के दृष्टिगत नगर निगम ने सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली हैं। बारिश के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा या अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े। सभी जोनल अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने मुख्यालय न छोड़ने तथा मोबाइल फोन 24×7 चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम का कंट्रोल रूम 1533 चौबीसों घंटे संचालित रहेगा, ताकि किसी भी शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर उसका त्वरित समाधान किया जा सके।। अहसन रब, मीडिया सहायक

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »