बिलासपुर। अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय महासभा (वीरांगना) द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय भव्य सावनोत्सव रविवार को स्थानीय एंपरर पैराडाइज होटल में हर्षोल्लास, सांस्कृतिक गरिमा और पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय महासभा (वीरांगना) के संभाग स्तरीय सावनोत्सव में उमड़ा उत्साह सावन की हरियाली, राजपूती परंपराओं और महिला शक्ति के अद्भुत संगम बने इस आयोजन में बिलासपुर सहित संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में क्षत्रिय वीरांगनाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।



वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पारंपरिक परिधानों, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं नेतृत्व सुनीता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता की पहचान व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। सावनोत्सव की शुरुआत प्रातः गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण अभियान से हुई।वीरांगनाओं ने आम, जामुन, आँवला, अशोक, बेल (बिही) एवं सीताफल सहित अनेक फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती लायन अंजन सिंह ने महिलाओं की इस प्रेरणादायी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया। दोपहर में होटल एंपरर पैराडाइज में आयोजित सांस्कृतिक समारोह रंगों, संगीत और उल्लास से सराबोर रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरा सिंह ने की, जबकि प्रतियोगिताओं का निर्णायक दायित्व डॉ. गीता सिंह (भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ) एवं स्वाति सिंह ने निभाया। मंच संचालन सुजाता सिंह ने प्रभावशाली शैली में किया। राजपूती वेशभूषा, पारंपरिक आभूषण, लोकगीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को राजस्थानी एवं राजपूती संस्कृति के रंगों से भर दिया। सावन की उमंग से सराबोर प्रतिभागियों ने सोलह श्रृंगार, सावन सुंदरी, नृत्य, गीत तथा मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
सोलह श्रृंगार सुंदरी – प्रथम : स्वाति सिंह
सावन सुंदरी – प्रथम : रजनी सिंह, द्वितीय : कल्पना सिंह, तृतीय : उषा सिंह
मनोरंजक गेम – प्रथम : सुजाता सिंह, द्वितीय : सारिका सिंह, तृतीय : छवि सिंह
नृत्य प्रतियोगिता – प्रथम : पूजा सिंह, द्वितीय : राधा सिंह, तृतीय : सारिका परिहार



आयोजन में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाए गए प्रमोशनल स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यहाँ राजपूती परिधान, साड़ियाँ एवं अन्य आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने भरपूर सराहा। कार्यक्रम में कल्पना सिंह, मंजुला सिंह, मंजू सिंह, स्वाति सिंह, जय सिंह, सारिका सिंह, डॉ. गीता सिंह, इंदू सिंह, मीता सिंह, उषा सिंह, सीमा सिंह, छवि सिंह, पूजा सिंह, राधा सिंह, वंदना सिंह, विद्या सिंह, मिथिलेश सिंह, मनीषा सिंह, रतनकला सिंह, ज्योति सिंह, सोना सिंह, सुनीता सिंह, सत्या सिंह, रंजना सिंह सहित बड़ी संख्या में वीरांगनाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।संपूर्ण आयोजन ने यह सिद्ध किया कि सावनोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता का जीवंत प्रतीक है। राजपूत वीरांगनाओं ने अपनी संस्कृति, अनुशासन और संगठन शक्ति का प्रेरणादायी परिचय देकर आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। एवीके न्यूज सर्विस