NEW English Version

लोकतंत्र की चेतना को मिली नई उड़ान, ‘विमर्श 4.0’   में दिखा तर्क और विचारों का नया वितान

वाराणसी: संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयी युवा संसद ‘विमर्श 4.0’ का समापन लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक चेतना और स्वस्थ संवाद की प्रेरणादायी छाप छोड़ गया। वाराणसी जनपद के 21 प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संसदीय समितियों एवं मंचों पर प्रभावशाली वक्तृत्व, तार्किक चिंतन तथा तथ्यपरक प्रस्तुति के माध्यम से लोकतांत्रिक संवाद की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की।

‘वंदे मातरम् की गूंज से संसद की आवाज़ तक’ थीम पर आयोजित इस युवा संसद में प्रतिभागियों ने लोकसभा, राज्यसभा, संयुक्त संसदीय दल, ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टी मंच, जन मंच तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधि संवाद जैसी समितियों में समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर गंभीर, अनुशासित और सार्थक बहस की। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में संसदीय परंपराओं, स्वस्थ असहमति और विचारों की गरिमापूर्ण अभिव्यक्ति का वातावरण बना रहा।

इस वर्ष ‘विमर्श 4.0’ के अंतर्गत एक अभिनव प्रयोग करते हुए ‘विचार मंथन’ नामक विशेष संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें देश की तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ खुला संवाद किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री संजीव सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री इस्तकबाल कुरैशी तथा भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री दिनेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का तथ्यपरक एवं लोकतांत्रिक दृष्टिकोण से समाधान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने सूत्रधार एवं संयोजक की भूमिका निभाते हुए संवाद को अत्यंत प्रभावी और सार्थक बनाया। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और वक्ताओं के उत्तरों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक बना दिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अमर पाल सिंह, कुलपति, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि श्री राकेश त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी तथा श्रीमती अर्चना सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक कर्तव्यों और स्वस्थ संवाद की संस्कृति को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक दृष्टि, अभिव्यक्ति कौशल तथा उत्तरदायी नागरिक बनने की चेतना विकसित करते हैं।

विद्यालय के सचिव श्री राहुल सिंह, निदेशिका डॉ. वंदना सिंह, उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘विमर्श’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि लोकतंत्र की भावना को व्यवहार में उतारने का सशक्त मंच है, जहाँ विद्यार्थी विचारों का सम्मान करना, तर्क के साथ अपनी बात रखना और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ना सीखते हैं। विभिन्न श्रेणियां में विद्यार्थियों ने अलग-अलग वर्ग के अंतर्गत  पुरस्कार अपने नाम किए। बेस्ट परफॉर्मर की ट्रॉफी जयपुरिया स्कूल, बाबतपुर के नाम रही।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »