NEW English Version

जलनिकासी में लापरवाही पड़ी भारी-भीगते पानी में शाहजमाल जलभराव की समस्या को सुलझाने फ़िर पहुँचे नगर आयुक्त शाहजमाल

शाहजमाल क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के दौरान उत्पन्न जलभराव की समस्या को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने लापरवाही के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए महाप्रबंधक (जल) डॉ. पी.के. सिंह से तत्काल प्रभाव से उनका प्रभार हटा दिया है। वहीं क्षेत्रीय अवर अभियंता (जल) राकेश कुमार को कार्य में शिथिलता एवं प्रभावी कार्रवाई न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं।

मंगलवार को तेज बारिश के दौरान भी नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा स्वयं बारिश में भीगते हुए शाहजमाल क्षेत्र पहुंचे और जटिल जलभराव समस्या के स्थायी एवं तकनीकी समाधान की दृष्टि से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खैर रोड, चरकवालान, हीरानगर पुलिया, खैर बाईपास, इन्द्रा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से शाहजमाल सीवर पम्पिंग स्टेशन तक आने वाले वर्षाजल एवं नालों के प्रवाह डिस्चार्ज क्षमता तथा जल निकासी की वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया।

निरीक्षण में यह पाया गया कि खैर रोड एवं उससे जुड़े क्षेत्रों का अत्यधिक वर्षाजल शाहजमाल सीवर पम्पिंग स्टेशन पर अतिरिक्त दबाव उत्पन्न कर रहा है जिससे स्थानीय क्षेत्र में जलभराव की स्थिति और अधिक गंभीर हो रही है। स्थिति का तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत खैर रोड पर दोनों ओर चल रहे निर्माण कार्य को अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए जिससे मौजूदा नालों के माध्यम से जल निकासी को बिना किसी अवरोध के संचालित किया जा सके।

नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए खैर रोड के दोनों प्रमुख नालों को तत्काल खुलवाया तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी हेतु उपयोग में लाने की कार्रवाई सुनिश्चित कराई। इसके साथ ही उन्होंने हीरानगर पुलिया पर स्वयं खड़े रहकर नाले में अस्थायी नियंत्रित अवरोध (बांध) बनवाकर खैर रोड एवं इन्द्रा नगर क्षेत्र से आने वाले अतिरिक्त जल प्रवाह को नियंत्रित कराया जिससे शाहजमाल सीवर पम्पिंग स्टेशन पर अनावश्यक हाइड्रोलिक लोड कम किया जा सके।

तकनीकी स्तर पर जलनिकासी क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से 10000 लीटर प्रति मिनट डिस्चार्ज क्षमता वाले तीन उच्च क्षमता पम्प सेट क्रय कर शाहजमाल क्षेत्र में स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। इन अतिरिक्त पम्पों के संचालन से पम्पिंग स्टेशन की कुल डिस्चार्ज क्षमता में वृद्धि होगी तथा वर्षा के दौरान जल निकासी अधिक तीव्र गति से सुनिश्चित की जा सकेगी।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पम्पों की विद्युत आपूर्ति, डिलीवरी लाइन, सक्शन पाइंट, मोटर संचालन एवं बैकअप व्यवस्था का परीक्षण कर उन्हें शीघ्र संचालन में लाया जाए ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि शाहजमाल क्षेत्र में जलभराव की समस्या नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। मंगलवार को स्वयं मौके पर निरीक्षण कर यह पाया गया कि बाहरी क्षेत्रों विशेषकर खैर रोड, इन्द्रा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों का अत्यधिक वर्षाजल शाहजमाल पम्पिंग स्टेशन पर अतिरिक्त दबाव बना रहा है। इसी कारण जनहित में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत खैर रोड पर चल रहे निर्माण कार्य को अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए दोनों प्रमुख नालों को तत्काल खुलवाया गया है ताकि वर्षाजल की निर्बाध निकासी सुनिश्चित की जा सके। हीरानगर पुलिया पर नियंत्रित जल प्रवाह की व्यवस्था कर पम्पिंग स्टेशन पर आने वाले अतिरिक्त पानी को भी डायवर्ट किया गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »