नई दिल्ली. के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल, ग्रेटर कैलाश-1, नई दिल्ली में कक्षा छठी से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 6 और 7 अगस्त 2026 को KREDENTIA 2026 मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) के दो दिवसीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न विद्यालयों से आए 465 विद्यार्थियों ने भाग लेकर वैश्विक मुद्दों, कूटनीति, नेतृत्व और संवाद कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया।
उद्घाटन समारोह में श्री सिन्ह न्गुयेन ट्रुओंग, प्रथम सचिव एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कार्यालय प्रमुख, भारत स्थित वियतनाम दूतावास तथा श्री त्शेतन दोरजी, शिक्षा अटैची, रॉयल भूटान दूतावास, नई दिल्ली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री शालिनी अग्रवाल, सुश्री नीरा कनौजिया, प्रधानाचार्या, के.आर. मंगलम इंटरनेशनल स्कूल, जीके-1, नई दिल्ली, सुश्री स्नेहलता कृष्णन, प्रधानाचार्या, के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल, इंदिरापुरम, शैक्षणिक निदेशक सुश्री सुमन शर्मा तथा शैक्षणिक लेखा परीक्षक श्री अशोक अरोड़ा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत MUN के उप-महानिदेशक द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को गरिमामय बनाया। प्रधानाचार्या सुश्री शालिनी अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में MUN के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिकता के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथियों ने आयोजन टीम और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
MUN समन्वयक सुश्री प्रतिभा चौहान, डॉ. पूर्णिमा मट्टू (HOD) तथा सामाजिक विज्ञान विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन में सम्मेलन में कुल आठ समितियों का संचालन किया गया। इनमें लोकसभा, UNGA, IWC, UNSC, UNCOPUOS, ECOSOC, IP तथा पहली बार शुरू की गई CCC (Content Creators Committee) शामिल थीं। विभिन्न समितियों में विद्यार्थियों ने समसामयिक वैश्विक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा, वाद-विवाद और प्रस्तावों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सम्मेलन के दूसरे दिन सुश्री ट्रान मिन्ह न्गुयेत, व्याख्याता, अंग्रेजी संकाय, वियतनाम की डिप्लोमैटिक एकेडमी की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और विशिष्ट बना दिया।
समापन समारोह में प्रधानाचार्या सुश्री शालिनी अग्रवाल और श्री अशोक अरोड़ा ने विभिन्न श्रेणियों के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजक विद्यालय होने के कारण के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल, जीके-1 ने सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रतिनिधिमंडल पुरस्कार की प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया। यह पुरस्कार मॉडर्न स्कूल, वसंत विहार को प्रदान किया गया। वहीं, मेजबान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यक्तिगत श्रेणियों में कई पुरस्कार हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम के अंत में महासचिव ने KREDENTIA 2026 के औपचारिक समापन की घोषणा की और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय ने अध्यक्ष श्री इंद्र देव गुप्ता, निदेशक श्री राहुल गुप्ता और प्रधानाचार्या सुश्री शालिनी अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, वैश्विक समझ, संवाद और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें भविष्य के जिम्मेदार छात्र नेताओं के रूप में तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।भावना अरोड़ा ‘मिलन’