NEW English Version

रूसा हॉस्पिटल द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण पर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन

माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नगरीय जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने तथा स्थानीय नागरिकों एवं पार्षदों द्वारा प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का नगर आयुक्त द्वारा स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन भी किया जा रहा है, ताकि शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम की गाटा संख्या-230, रकबा 1.370 हेक्टेयर, साहिबाबाद, परगना एवं तहसील कोल से संबंधित प्रकरण का संज्ञान लिया। उक्त स्थल पर नगर निगम द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए मरघट तक आने-जाने वाले एकमात्र मार्ग का निर्माण कराया जा रहा था। राजस्व अभिलेखों में उक्त स्थान नाली के रूप में दर्ज है जिस पर नगर निगम द्वारा जनहित में रास्ते का निर्माण कराया जा रहा था।

प्राप्त शिकायत एवं मौके पर किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रूसा हॉस्पिटल के सुमित कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर एवं अन्य द्वारा सरकारी नाली को बंद करने के उद्देश्य से दीवार आदि के निर्माण हेतु नींव खोद दी गई थी, जिसके कारण नगर निगम द्वारा कराए जा रहे जनहित के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और सड़क निर्माण का कार्य प्रभावित हुआ।

उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार शाम मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने संपत्ति प्रभारी श्रीमती तपस्या यादव को निर्देशित किया कि पुलिस बल एवं नगर निगम प्रवर्तन दल की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनहित में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को तत्काल पुनः प्रारंभ कराया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार

वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नगर आयुक्त ने नगर निगम निर्माण विभाग की टीम को निर्देशित किया कि लगभग 1,500 की आबादी के लिए मरघट तक आने-जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण कार्य अगले 24 घंटे के भीतर तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मौके पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों को नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि नगर निगम जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा को स्वीकार नहीं करेगा तथा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि जनहित के विकास कार्य को रोकने अथवा उसमें बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नगर निगम स्तर से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शिकायत का विवरण

नगर आयुक्त नको प्राप्त शिकायत में शिकायतकर्ता द्वारा उल्लेख किया गया था कि उनके स्वामित्व/कब्जे की भूमि गाटा संख्या-229 से होकर सरकारी नाली संख्या-230 गुजरती है, जिसकी लंबाई लगभग 3 किलोमीटर बताई गई है। शिकायत के अनुसार नाली को रूसा हॉस्पिटल के सुमित पुत्र चंदशेखर द्वारा बंद कर उसके ऊपर दीवार/निर्माण कर दिए जाने तथा आवागमन के रास्ते को भी अवरुद्ध किए जाने से जल निकासी एवं आवागमन प्रभावित हो रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि नाली/रास्ता बंद होने के कारण मरघट तक पहुंचने में परेशानी हो रही है तथा पूर्व में इस संबंध में आपत्ति करने पर शिकायतकर्ता को धमकी भी दी गई। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने आज शाम स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी नाली एवं सार्वजनिक रास्ते की स्थिति का तत्काल परीक्षण करते हुए यदि मौके पर अतिक्रमण पाया जाता है तो अतिक्रमण को तत्काल ध्वस्त कराकर सरकारी नाली को कब्जामुक्त कराया जाए।

मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि सरकारी नाली, जल निकासी मार्ग अथवा सार्वजनिक रास्ते पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।  अगले 24 घंटे में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा और इसमें जो भी बाधा डालने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध प्राप्त कार्रवाई नगर निगम स्तर से की जाएगी। अलीगढ़ नगर निगम

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »