NEW English Version

दिव्यांग बच्चों की देशभक्ति से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह, नई सुबह संस्थान में गूंजा आज़ादी का उत्सव

वाराणसी, नई सुबह संस्थान, वाराणसी में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान परिसर तिरंगे की छटा और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में नई सुबह संस्थान के दिव्यांग बच्चों, नई सुबह इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज के विद्यार्थियों, स्पेशल स्कूल तथा किड्ज़ केयर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने नृत्य, समूह गीत, देशभक्ति गीतों एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उनकी आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को भावुक कर दिया तथा सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भूपेंद्र वर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ, काशी हॉस्पिटल, वाराणसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नई सुबह संस्था के निदेशक डॉ. अजय तिवारी, डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. राहुल शर्मा, सुनीता तिवारी, डॉ. अमित तिवारी एवं अमरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर एम.फिल. नैदानिक मनोविज्ञान, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी, विशेष विद्यालय तथा किड्ज़ केयर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज तिवारी एवं संस्थान के निदेशक डॉ. अजय तिवारी द्वारा किया गया। सम्मान प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे।

समारोह के सफल संचालन एवं आयोजन में अनुराग तिवारी (आजाद), राजीव कुमार सिन्हा, अर्पिता मिश्रा, डॉ. जी.सी.के. परेरा, शुभम कुमार श्रीवास्तव, राधिका प्रजापति, दिव्यांशी तिवारी, मनोहर प्रजापति, आदर्श श्रीवास्तव एवं कंचन राय सहित संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रतिभागियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन केवल राष्ट्रीय पर्व का उत्सव ही नहीं, बल्कि समावेशी शिक्षा, आत्मविश्वास, समान अवसर और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को सशक्त बनाने का प्रेरणादायी उदाहरण भी बना। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »