रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, अपनत्व, सम्मान और जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ निभाने का पवित्र संकल्प भी है। यह पर्व हमें परिवार और रिश्तों की गरिमा को समझने तथा प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस रक्षाबंधन पर हम बहन-बेटी के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लें और समाज में भाईचारे, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करें।

आप सभी को एवं आपके समस्त परिवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
उमेश कुमार सिंह
संपादक, एवीके न्यूज सर्विस
कार्यकारी अध्यक्ष, आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान (ट्रस्ट)