NEW English Version

शहर की ड्रेनेज व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की डीपीआर हुई फ़ाइनल-डीपीआर को सोमवार को भेजा जाएगा शासन में

अलीगढ़ में नगरीय क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत दिलाने की दिशा में उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पिछले दिनों आयोजित राज्य स्तरीय शीर्ष समिति (SLAC) की बैठक में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए ₹105.28 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। यह परियोजना अर्बन फ्लड/जलप्लावन नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। 

शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की डीपीआर लगभग फाइनल हो गयी है। डीपीआर के अनुसार कराये जाने वाले निर्माण व ड्रेनेज कार्यो का बेहद बारीकी से शुक्रवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सीएनडीएस जल निगम, नगर निगम निर्माण विभाग, अलीगढ़ स्मार्ट सिटी व सिविल इंजीनियरिंग की टीम के साथ इस प्रोजेक्ट की तकनीकी बारीकियों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि इस स्वीकृत परियोजना के तहत क्वार्सी चौराहा से जाफरी ड्रेन स्थित मौजूदा कलवर्ट होते हुए एटा चुंगी मार्ग से बोनेरे कट नाले तक लगभग 6.2 किलोमीटर लंबा आरसीसी (RCC) ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा ताकि इस शहर के ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी व बारिश के पानी की तीव्र निकासी व ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था प्रभावी ढंग से सुनिश्चित हो सकेगी। 

नगर आयुक्त ने बताया कि इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिये आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर ली गयी है और संभवतः सोमवार को इस डीपीआर को शासन के समक्ष अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। शासन के अनुमोदन होते ही युद्ध स्तर पर इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की आवशक प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कक शहर के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है परियोजना पूर्ण होने के बाद शहर की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और भविष्य में जलभराव की समस्या के प्रभावी समाधान भी हो सकेगा। लगभग 6.2 किलोमीटर लंबे आरसीसी ड्रेन के निर्माण से वर्षा जल निकासी वैज्ञानिक एवं प्रभावी होगी जिससे जलभराव खुले नालों एवं यातायात संबंधी समस्याओं में सुधार होगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »