NEW English Version

शहर के सभी मुक्तिधाम का जल्द होगा कायाकल्प – महापौर एवं नगर आयुक्त ने शहर के मुक्तिधाम को संवारने के उठाया बीड़ा

माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर के लगभग 78 मुक्तिधाम/शमशान घाटों व कब्रिस्तानों का अगले 6 माह में कायाकल्प कराने का निर्णय लिया है।

महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से महेंद्र नगर हनुमानपुरी स्थित बाल्मीकि बगीची मुक्तिधाम में नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए निर्माण कराये गए हॉल, समर सेविल, बैंच आदि सुविधाओं का लोकार्पण बाल्मीकि समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ किया। इस अवसर पर महापौर एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से नगर निगम सीमा स्थित लगभग 78 शमशान घाटों व कब्रिस्तानों में नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनने के लिए तत्काल कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश मुख्य अभियंता को दिए। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में  नगर के सभी मुक्ति धाम /शमशान घाटों कब्रिस्तानों में जनसुविधाओं को जल्द प्रभावी बनाये जाने का प्रयास किया जाएगा पहले चरण में सभी मुक्ति धाम /शमशान घाटों कब्रिस्तानों में पर्याप्त पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश, विश्राम स्थल, ग्रीन बेल्ट, बैठने की व्यवस्था, रंगाई पुताई व आवश्यक निर्माण कराया जाएगा।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अगले 6 माह में शहर के सभी मुक्ति धाम /शमशान घाटों कब्रिस्तानों का कायाकल्प कराये जाने की कार्ययोजना बनाई गई है इस दिशा में नगर निगम द्वारा तेज़ी से कार्य किया जाएगा।

लोकार्पण के समय बाल्मीकि नेता श्योराज जीवन, राजेश राज जीवन, अध्यक्ष सफाई यूनियन प्रदीप भंडारी महामंत्री सुनील कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में बाल्मीकि समाज के नागरिक मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »