NEW English Version

जगजीत सिंह की गजलों से गुलज़ार होगी 8 फरवरी की शाम, देश को मिलेगा तीसरा जूनियर जगजीत सिंह

टॉप 5 प्रतिभागियों में किसी एक के सर सजेगा जूनियर जगजीत सिंह का ताज़

जगजीत सिंह के जन्मदिन पर होगा ट्रूपल द्वारा आयोजित जूनियर जगजीत सिंह प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 

देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़े 100 से अधिक गज़ल गायकों को मिला प्रभावशाली मंच  

 ट्रूपल द्वारा आयोजित देश की पहली ऑनलाइन गजल प्रतियोगिता, ‘जूनियर जगजीत सिंह’ लगभग चार महीने का लंबा सफर तय करते हुए, अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। गज़ल सम्राट के नाम से प्रख्यात, अद्भुत आवाज़ के जादूगर, जगजीत सिंह की स्मृति में आयोजित इस अनोखी गज़ल प्रतियोगिता में, देशभर से 100 से अधिक गज़ल गायकों ने हिस्सा लिया, जिनमें कुल 5 प्रतिभागियों ने फाइनल्स में अपनी जगह पक्की की है। इस फाइनल मुकाबले में मोहरपाल सैन (जोधपुर, राजस्थान), अजय श्रीवास्तव (भोपाल, मध्य प्रदेश), गुरमिंदर कौर (लुधियाना, पंजाब), शंकर बिहारी (सहरसा, बिहार), महेश निर्मल (उज्जैन, मध्य प्रदेश) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 

इस मौके पर चैनल के को-फाउंडर अतुल मलिकराम ने सभी फाइनलिस्ट को शुभकामना देते हुए कहा कि, “अपनी मखमली आवाज़ से संगीत प्रेमियों के दिलों में घर करने वाले जगजीत सिंह जी को समर्पित जूनियर जगजीत सिंह प्रतियोगिता की सफलता, गज़ल प्रेमियों में जगजीत जी की लोकप्रियता और उनके प्रति प्रेम के आधार पर टिकी है। हमें ख़ुशी है कि देशभर से गज़ल सम्राट को चाहने वालों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर, इसकी महत्ता को और अधिक निखारा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमारी कोशिश है कि मौजूदा युग में गजलों की खूबसूरती को कम या ख़त्म होने से बचाया जा सके, और लोगों का समर्थन यह दर्शाता है कि इस मामले में हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे है।”   

चैनल हेड इक़बाल पटेल ने बताया, “जूनियर जगजीत सिंह का फाइनल दो हिस्सों में बंटा होगा, टॉप 5 में से टॉप 3 प्रतिभागी अंतिम राउंड में होंगे, जिनमें से किसी एक को जूनियर जगजीत का ख़िताब मिलेगा। प्रख्यात गज़ल गायक, लेखक व कम्पोज़र डॉ अनिल शर्मा स्पेशल गेस्ट के रूप में मौजूद रहेंगे तथा कलकत्ता के मशहूर गज़ल गायक मुन्नवर राशिद खान, शो को जज करेंगे।”

प्रतियोगिता के विगत दो सीजन में जयपुर के अखिल सोनी व गुना के महेश राव ने जूनियर जगजीत का खिताब अपने नाम किया था। वहीं इस बार 10 अक्टूबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 4 ऑडिशन राउंड से कुल 13 प्रतिभागियों को सेमीफइनल का टिकट मिला था, इसमें से कुल पांच प्रतिभागियों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। जूनियर जगजीत सिंह का खिताफ जीतने वाले प्रतिभागी को, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, गिफ्ट हैंपर, पर्सनल वेबसाइट, डिजिटल ब्रांडिंग, एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज इत्यादि माध्यमों से पुरस्कृत किया जाएगा। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »