NEW English Version

गुडबाय’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 25 फरवरी को ज़ी सिनेमा पर

फैमिली का प्यार और सपोर्ट जादू की झप्पी की तरह होता है, जो हर मुश्किल घड़ी में हमारी ढाल बन जाता है। चाहे अच्छे हों या बुरे, फैमिली के साथ गुजारे हर छोटे-छोटे पल ज़िंदगी भर हमारे साथ रहते हैं। ज़ी सिनेमा इस जज़्बात से बखूबी जुड़ता है और इसे महफूज़ रखने में हमेशा आगे रहता है। इसी एहसास को आगे बढ़ाते हुए यह चैनल 25 फरवरी को रात 8 बजे, साल की सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाली फिल्म ‘गुडबाय’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर करने जा रहा है। इस फिल्म में लेजेंडरी एक्टर अमिताभ बच्चन और जानी-मानी अभिनेत्री नीना गुप्ता पहली बार एक जोड़ी के रूप में नजर आए हैं और इस फिल्म से साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

हम हमेशा अपने चाहने वालों के साये में सुकून पाते हैं और उनके सामने हमें अपनी कमजोरियां ज़ाहिर करने में भी कोई झिझक नहीं होती। भल्ला फैमिली की भी ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जो अपनी ज़िंदगी के सबसे बड़े सदमे का सामना करने के बाद खुद की खोज के सफर पर चल पड़ते हैं। यह फिल्म बताती है कि किस तरह अलग-अलग लोग अलग-अलग तरह से अपनी मुश्किलों का सामना करते हैं और कैसे अपने संस्कार और परिवार के सपोर्ट के साथ हम हर मुसीबत से बाहर आ सकते हैं। फिल्म ‘गुडबाय’ में देखिए भल्ला फैमिली की यह खूबसूरत कहानी, शनिवार 25 फरवरी को रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »