NEW English Version

2215 इकाइयों को 77.45 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी जारी

केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी 17 मार्च, 2023 से लेकर 26 मार्च, 2023 तक 10 दिनों के लिए लगाई गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत मध्‍य और पूर्वी जोन की 2215 लाभार्थी इकाइयों को 227.21 करोड़ रुपये के स्वीकृत ऋण के सापेक्ष 77.45 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी भी अध्यक्ष द्वारा जारी की गई, जो कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की एक रोजगार उन्मुख प्रमुख योजना है और जिसे केवीआईसी द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। 

कुमार ने खादी ग्रामोद्योग विकास समिति, मरुई, सिंधौरा, वाराणसी में मिट्टी के बर्तनों और चमड़े के शिल्पकारों को 180 बिजली से चलने वाले कुम्हार चाक एवं 75 फुटवियर मरम्मत टूलकिट और अकबरपुर, अम्बेडकर नगर में 30 मधुमक्खी पालकों को 300 मधुमक्खी बक्से वितरित किए।  केवीआईसी के अध्यक्ष ने एक समृद्ध, मजबूत, आत्मनिर्भर और खुशहाल राष्ट्र के निर्माण के लिए लाभार्थियों को अपनी-अपनी इकाइयों को सफलतापूर्वक चलाने के लिए प्रेरित किया। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »