NEW English Version

यूनिटी कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन

इस स्पोर्टी कार्यक्रम के बाद मंत्रालय से मनिंदर को ‘मैन ऑफ द मैच’ प्रदान किया गया। सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मंत्रालय के अधिकारियों और भाग लेने वाले सार्वजनिक उपक्रमों के खिलाड़ियों के उत्साह भरे शोरगुल से गूंज उठा। सभी ने अपनी-अपनी टीमों को बड़े उत्साह और टीम भावना के साथ एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखने का पूरा आनंद लिया। टीम के सभी सदस्यों का समर्थन करने के लिए संबंधित पीएसयू के सीएमडी भी मौजूद थे। यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन हुडको और एनबीसीसी द्वारा संयुक्त रूप से 1 अप्रैल, 2023 को सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में टीम बिल्डिंग की भावना को प्रोत्साहित करने और भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए किया गया। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी द्वारा इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, एनबीसीसी और हुडको की टीमों के बीच यह टूर्नामेंट खेला गया। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के बीच खेले गए उद्घाटन मैच के साथ रोमांचक मैचों की श्रृंखला शुरू हुई। इन प्रतिस्पर्धी मैचों का सभी ने आनंद लेने के बाद, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने फाइनल में एनबीसीसी से 20 रन से जीत हासिल की। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की टीम की ओर से श्री मनोज जोशी ने विजेता ट्रॉफी उठाई।

इस स्पोर्टी कार्यक्रम के बाद मंत्रालय से श्री मनिंदर को ‘मैन ऑफ द मैच’ प्रदान किया गया। सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मंत्रालय के अधिकारियों और भाग लेने वाले सार्वजनिक उपक्रमों के खिलाड़ियों के उत्साह भरे शोरगुल से गूंज उठा। सभी ने अपनी-अपनी टीमों को बड़े उत्साह और टीम भावना के साथ एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखने का पूरा आनंद लिया। टीम के सभी सदस्यों का समर्थन करने के लिए संबंधित पीएसयू के सीएमडी भी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »