NEW English Version

अपना दल (एस) इंदौर कार्यालय में अनोखे ढंग से मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन

  • युवा कार्यकर्ताओं ने सम्मान जाहिर करते हुए मॉडर्न स्टाइल में मनाया जन्मदिन
  • इंदौर कार्यालय में अनुप्रिया का फेस मास्क पहनकर, साड़ी एवं कुर्ते पैजामे में पहुंचे युवा मंच कार्यकर्ता   
  • कप प्लेट की डिजाइन में बना केक काटा व सभी में वितरित किया    
  • प्रदेशाध्यक्ष, पार्टी रणनीतिकार, महासचिव व सचिवगण उपस्थित रहे
इंदौर

इंदौर: उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय राजनीतिक दल, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन, मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कार्यालय में बेहद धूमधाम और अनोखे ढंग से मनाया गया। पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने विजय नगर स्थित कार्यालय में अनुप्रिया पटेल का मास्क पहनकर, साड़ी व कुर्ता पायजामा का गेट-अप धारण कर, कप-प्लेट के डिजाइन में तैयार किये केक को काटा और सभी के साथ साझा किया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य की दुआ के साथ, अपनी नेता के लिए राजनीतिक पटल के शीर्ष पर पहुंचने की कामना की। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अमृतलाल पटेल, पार्टी प्रदेश रणनीतिकार अतुल मलिकराम, महासचिव युवा मंच रोहित चंदेल, सचिव अल्पसंख्यक युवा मंच इक़बाल पटेल एवं कार्यालय प्रभारी आसिफ पटेल उपस्थित रहे।  

इस मौके पर कार्यालय प्रभारी आसिफ पटेल ने कहा कि, “माननीय अनुप्रिया दीदी सही मायने में सामाजिक न्याय और विकास के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। आज हम सभी युवा साथियों ने बड़े उत्साह के साथ उनका जन्मदिन मनाया है। हम इस जन्मदिन को खास बनाना चाहते थे, जिसके लिए हमने कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। आज सभी ने उनका फेस मास्क पहनकर तथा अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेकर, उनके प्रति अपना सम्मान जाहिर किया है।”  

शोषित, वंचित व कमजोर वर्ग की प्रखर आवाज़ बनकर उभरी अनुप्रिया पटेल, मोदी कैबिनेट में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद संभाल रही हैं। उनके नेतृत्व में यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी को 12 सीटें मिली थीं, जिसके बाद योगी सरकार के साथ गठबंधन में अपना दल (एस) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »