NEW English Version

श्री शांतनु ठाकुर ने म्यांमार के रखाइन राज्य में सितवे बंदरगाह की शुरूआत करने के लिए उद्घाटन शिपमेंट के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता से एमवी-आईटीटी लायन (वी-273) को झंडी दिखाकर रवाना किया

श्री शांतनु ठाकुर

आज आयोजित एक समारोह में पोत, नौवहन और जल मार्ग राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर ने म्यांमार के रखाइन राज्य में सितवे बंदरगाह को चालू करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता से एमवी-आईटीटी लायन (वी-273) को झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह पोर्ट, कालादान मल्टी मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (केएमटीटीपी) के भाग के रूप में भारत सरकार की अनुदान सहायता से बनाया गया है। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने पोर्ट के क्रियान्वन और अंतर्देशीय जलमार्ग संबंधित कार्यों को पूरा करने के  लिए परियोजना विकास सलाहकार के रूप में सफलतापूर्वक इस कार्य को सम्पन्न किया है।

एमवी-आईटीटी लायन (वी-273) 1,000 मीट्रिक टन सीमेंट से भरे 20,000 बैग लेकर 9 मई, 2023 को सितवे बंदरगाह पहुंचेगा।

भारत में मिजोरम राज्य के साथ म्यांमार में सितवे बंदरगाह को जोड़ने वाली कालादान नदी पर मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट सुविधा के निर्माण और उसके संचालन के लिए भारत और म्यांमार के बीच एक समझौते के तहत सितवे बंदरगाह को विकसित किया गया है। बंदरगाह एक अंतर्देशीय जलमार्ग के माध्यम से म्यांमार में पलेटवा से और सड़क मार्ग से मिजोरम में पलेटवा से ज़ोरिनपुई से जुड़ता है। एक बार पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद, केएमटीटीपी सितवे बंदरगाह के माध्यम से भारत के पूर्वी तट से उत्तर-पूर्वी राज्यों तक वैकल्पिक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। पोर्ट म्यांमार, विशेष रूप से रखिने राज्य से व्यापार और आने जाने के लिए नए अवसरों को खोलेगा और दोनों देशों और एक बडे क्षेत्र के बीच व्यापार और वाणिज्य को और बढ़ाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »