NEW English Version

स्थानीय निकाय निर्वाचन की तैयारियां ज़ोरो पर-नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को दिये दायित्व-4 घन्टे लंबी समीक्षा- निर्वाचन के बूथ 6 मई तक

अलीगढ़: मतगणना में नगर निगम इंतजामों की बारीकियों को शिद्द्त से समय रहते पूरा करने के निर्देश

  • मतदान और मतगणना के इंतजामों की नगर आयुक्त ने की समीक्षा- नगर आयुक्त का वादा चाक-चौबंद पेयजल लाइट व साफ सफाई, दिव्यांगजन वोटर के लिए रैम्प सहित इंतजामों से लैस होंगे नगरीय मतदान केंद्र- मतदान केंद्र व मतगणना स्थल पर नगर निगम की व्यवस्थाएं होगी उम्दा -नगर आयुक्त अमित आसेरी ।
  • उम्दा इंतजामों के लिए अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में 35 अधिकारी 472 सामान्य कर्मचारियों, 550 सफाई कर्मचारी की टीम रहेंगी मुस्तैद।
  • मतगणना स्थल धनीपुर मंडी में लगेंगे पेयजल टैंकर मोबाइल टॉयलेट 40 सफ़ाई कर्मचारी 2 कैटल क्रेचर- नगरीय 754 मतदान केंद्रों पर उम्दा व्यवस्थाओं को कराने की कवायद ज़ोर शोर से-नगर आयुक्त परखेंगे एक एक इन्तिज़ाम को।
  • स्थानीय निकाय निर्वाचन को उत्सव की तरह मनाने की नगर आयुक्त की अपील- पोलिंग बूथ पर साफ-सफाई पेयजल लाइटिंग व्यवस्था व दिव्यांगजन हेतु रैलिंग सहित सभी निर्माण को अभी से दुरुस्त करने की हिदायत।

जनपद अलीगढ़ में 11 मई को स्थानीय निकाय के मतदान और 13 मई को होने वाली मतगणना को देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी  ने  नगरीय 754 मतदान केंद्रों व मतगणना स्थल पर साफ सफाई पेयजल सैनिटाइजेशन बूथ निर्माण स्ट्रीट लाइट पैच वर्क, दिव्यांगजन वोटर के लिए रैम्प आदि व्यवस्थाओं की अधीनस्थों के साथ समीक्षा करते हुए  निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं के लिए अपर नगर आयुक्त  राकेश कुमार यादव को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उनके नेतृत्व में मतदान व मतगणना के लिए अलीगढ़ जनपद में आई पुलिस फोर्स के ठहराव स्थल पर शौचालय साफ सफाई फॉगिंग, पेयजल टैंकर की व्यवस्था के लिए दायित्व निर्धारित किया।

नगर आयुक्त ने बताया नगर निगम की सीमा अंतर्गत 754 मतदान केंद्रों बनाये गए है मतदान केंद्र व  धनीपुर मंडी में मतगणना स्थल पर नगर निगम की सभी व्यवस्थाओं को समय से चाक-चौबंद बनाने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय सहित सफाई व्यवस्था के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात पेयजल व्यवस्था के लिए महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा  और लाइट व्यवस्था के लिए मनोज कुमार प्रभात सहित 35 अधिकारी 472 सामान्य कर्मचारियों, 550 सफाई कर्मचारी की तैनाती की गई है।

मतगणना स्थल पर आवश्यकतानुसार 5 पेयजल टैंकर 40 सफाई कर्मचारियों की दिन और रात में ड्यूटी 02 मोबाइल टॉयलेट, फागिंग, दो कैटल क्रेचर व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था के लिए अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं साथ ही साथ सभी पोलिंग बूथ निर्माण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं। 

नगर आयुक्त अमित आसेरी  ने कहा स्थानीय निकाय निर्वाचन को उत्सव की तरह मनाने का प्रयास नगर निगम का रहेगा नगरीय क्षेत्र के सभी बूथ एवं मतगणना स्थल पर उम्दा साफ सफाई पेयजल लाइट के इंतजाम नगर निगम द्वारा किए जाएंगे

अहसन रब

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »