NEW English Version

रेलवे बोर्ड नवीन गुलाटी बनारस रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण किया

वाराणसी: रेलवे बोर्ड नवीन गुलाटी बनारस रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण किया । इस अवसर पर सर्वप्रथम सदस्य कर्षण एवं रोलिंग स्टॉक ने बरेका के लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप, लोको टेस्ट  शॉप, न्यू  ब्लॉक शॉप का गहन निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बरेका के महाप्रबंधक बासुदेव पांडा एवं प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के.श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रवीर कुमार साहा, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता, प्रधान वित्त सलाहकार अमर कुमार सिन्हा, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवीर सिंह चौहान , मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी,वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय एवं मुख्य विद्युत इंजीनियर लोको अरुण शर्मा सहित समस्त् विभागाध्यक्षगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। भ्रमण के दौरान गुलाटी ने विद्युत रेल इंजन की उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी विषयों के बारे में विस्तावरपुर्वक जानकारी ली । इस दौरान 12000 उच्च‍ अश्व् शक्ति लोको निर्माण हेतु बरेका में चल रही परियोजनाओं पर भी चर्चा की। 

कर्मशाला भ्रमण के उपरांत बरेका कीर्ति कक्ष में आयोजित बैठक में सदस्य कर्षण एवं रोलिंग स्टॉक, रेलवे बोर्ड नवीन गुलाटी का प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के.श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ भेंट  एवं महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने स्मृ‍ति स्वरूप लोको मॉडल प्रदान कर अभिनंदन किया। बरेका के समस्त विभागाध्यक्षगण एवं अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में रेल इंजन निर्माण से संबंधित महत्व्पूर्ण तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की तथा प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के.श्रीवास्त्व ने पावर प्वााइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बरका के स्थापना काल से लेकर अब तक के उपलब्धियों विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी । उक्त बैठक में उत्पादन गतिविधियों के साथ ही बरेका के अन्य क्रिया कार्यकलापों चल रही परियोजनाओं एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृ‍त चर्चा की गयी । गुलाटी ने कहा कि बरेका की लोको निर्माण क्षमता काफी अधिक है । बरेका द्वारा किये जा रहे उत्पादन से मैं काफी प्रभावित हूँ साथ ही  कारखाना शॉप फ्लोर की साफ-सफाई एवं सामग्री की उचित रख-रखाव पर प्रसन्नता व्याक्त करते हुए कहा कि यह कारखाना कॉरपोरेट सेक्टर से कहीं बेहतर दिख रहा है। बरेका अच्छे परिवर्तन के साथ बेहतर परिणाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है । देश में यात्री एवं गुड्स ट्रेन के अच्छे परिचालन में बरेका का अहम् योगदान है । उन्होंने लोको  कॉस्ट में कमी लाने हेतु कुछ तकनीकी सुझाव भी दिये । अंत में बरेका द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों के लिए यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी ।

तदोपरांत सदस्य कर्षण एवं रोलिंग स्टॉक गुलाटी ने महाप्रबंधक सभागार में बरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव एवं अन्य सदस्यों, ओ.बी.सी. एवं एस.सी.-एस.टी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विस्तृंत चर्चा की । एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बरेका की समस्याओं एवं कर्मचारी कल्या्ण से संबंधित ज्ञापन ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बरेका के कर्मचारियों के हित एवं उनकी मांगों को ध्यान रखने की बात भी कही । इस अवसर पर कर्मचारी परिषद के सदस्यों एवं एसोसिएशन सदस्यों ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर सदस्य कर्षण का स्वागत किया।

  *राजेश कुमार* जन सम्पर्क अधिकारी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »