NEW English Version

निर्माण कार्य में कम लेबर मिलने पर नगर आयुक्त हुए नाख़ुश- स्मार्ट सिटी परियोजना के सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की हिदायत

अलीगढ़ : मंगलवार देर रात्रि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी सीईओ और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत महानगर के विभिन्न स्थानों पर कराए जा रहे निर्माण कार्य का रैंडम निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने सबसे पहले तस्वीर महल निकट राजा महेंद्र प्रताप पार्क के पास स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन कलवट पुलिया निर्माण को देखा जहां पर निर्माण कार्य करती हुई लेबर कम संख्या में मिली जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की और पर्याप्त मात्रा में लेबल लगाकर इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टेलीफोन एक्सचेंज के सामने कपूरी ठाकुर प्रतिमा की फाउंडेशन टाइल्स टूटी हुई मिलने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए इसको तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।

सूतमिल चौराहे पर अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की परियोजना के तहत पीडब्ल्यूडी के सहयोग से जंक्शन इंप्रूवमेंट के निर्माणाधीन मिनी ब्रिज के निर्माण व राफ्ट फउंडेशन कार्य के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सारसौल चौराहे के इस प्रोजेक्ट को निर्धारित अवधि 31 जुलाई तक प्रत्येक दशा में पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही साथ नगर आयुक्त इस प्रोजेक्ट पर दिन-रात दोनों पारी में युद्धस्तर निर्माण कार्य जारी रखने और प्रत्येक सप्ताह लगाई गई लेबर का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश मुख्य अभियंता सुरेश चंद को दिए।

जीटी रोड पर सुरक्षा विहार छर्रा अड्डा तक अंडरग्राउंड केबल, रोड का री डेवलपमेंट और फुटपाथ निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को मानक एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने  फुटपाथ और अंडरग्राउंड केबल का कार्य को अतिरिक्त लेबर व लाइट के साथ रात में भी कराए जाने के निर्देश दिए और मई के अंत तक इस कार्य को कंप्लीट किये जाने की डेडलाइन निर्धारित की। नगर आयुक्त रिज्यूम स्मार्ट सिटी ग्रुप अंडरग्राउंड केबल इन 3D मैप बनवाकर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

फ़साड इंप्रूवमेंट के तहत रसलगंज में कराए जा रहे निर्माण कार्य को भी नगर आयुक्त ने देखा और यहां पर मुख्य अभियंता को इसके निर्माण पीलर आदि की टेस्टिंग आईआईटी रुड़की और श्री राम टेस्टिंग लैब दिल्ली से कराए जाने के निर्देश दिए। बाराद्वारी के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने रात में निर्माण कार्य नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएनडीएस के अधिकारियों से इसका कारण पूछा बाराद्वारी मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य में धीमी गति मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सुरेश चंद दीजिए में स्मार्ट सिटी राजेश कौशल, पीआरओ एहसान रब स्टेनो कौशल शर्मा आदि साथ थे। अहसन रब

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »