NEW English Version

‘शिक्षक के भीतर गुरूता अनिवार्य एवं विद्यार्थी जीवन में आध्यात्मिक चेतना की आवश्यकता-डॉ. कुमार विश्वास“ 

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर, हरहुआ में भव्य अलंकरण समारोह-2023

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर, हरहुआ वाराणसी के इन्द्रधनुष सभागार में साहित्य अनुशासन और कला का अदभुत संगम, अलंकरण समारोह-2023 में दिखाई दिया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दी के प्रख्यात एवं लोकप्रिय कवि डॅा. कुमार विश्वास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अमित कुमार सिंह जी (एन.डी.आर.एफ., 11 वीं बटालियन सेकेण्ड इन कमाण्ड) की गरिमामयी उपस्थिति से लोगो के बीच एक अपूर्व ऊर्जा का संचार हुआ एवं सम्पूर्ण जनमानस का आहलादित मन झूम उठा। प्रेरणादायी गीतों एवं मनमोहक नृत्यों से सजे सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रमो के मध्य इन्वेस्टीचर सेरेमनी के अन्तर्गत विद्यार्थी परिषद का गठन हुआ और इन सभी विद्यार्थियों ने अपने कर्तव्य एवं पद हेतु शपथ ग्रहण की। कक्षा -10 वीं एवं 12 वीं के सी.बी.एस.ई. परीक्षा परिणामों में अव्वल रहें विद्यार्थियों को उनके अभिभावकां के साथ विषेश रूप से सम्मानित किया गया। ATOMS (अतुलानंद टेस्ट ऑफ मेरिट फॅार स्कॅालरशिप) के चयनित विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। कक्षा-12 कला वर्ग में सर्वोच्च रही संजना यादव के साथ शैक्षणिक क्षेत्र में बेस्ट स्टूडेन्ट का पुरस्कार विज्ञान वर्ग के आयुष्मान सिंह को तथा ओवरऑल बेस्ट स्टूडेन्ट ऑफ द इयर का पुरस्कार कक्षा-12 कला वर्ग की सृष्टि सिंह के नाम रहा।

इस अलंकरण समारोह का विशेष आकर्षण मुख्य अतिथि डॉ. कुमार विश्वास के साथ विद्यार्थियो का संवाद रहा, जिसमें उन्होने काशी नगरी का महात्मय बताते हुए विद्यार्थियों के भीतर आध्यात्मिक चेतना विकसित करने का महत्व समझाया। उन्होने यह संदेश दिया कि उनके द्वारा किये गये परिश्रम की सिद्धि आगामी वर्षों में उनके समक्ष प्रत्यक्ष होगी। विद्यार्थी सबसे पहले श्रेष्ठ मनुष्य बनने का संकल्प करें तभी विश्व-गुरू बनने का हमारा सपना पूरा होगा। 

विशिष्ट अतिथि ने उदबोधन में विद्यार्थी जीवन में अनुशासन एवं कर्तव्य- निष्ठा के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री प्रतीक कुमार (ए.सी.पी. कोतवाली) ने भी विद्यार्थियों को कर्तव्य पथ पर बने रहने एवं देश सेवा में रत रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह जी तथा पूर्व एम.एल.सी. श्री चेतनारायण सिंह जी की उपस्थिति प्रेरणादायी रही। संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने भावुक मन से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा सभा में पधारें सभी अभ्यागतों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की। संस्था की निदेशिका डॉ. वन्दना सिंह जी, सह-निदेशक श्री आयुष्मान सिंह जी तथा प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह जी ने अलंकरण समारोह को विशेष सौभाग्य का अवसर बताते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनके अभिभावकों को इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने हेतु विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र पाण्डेय एवं शेफाली श्रीवास्तव ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »