NEW English Version

नो थ्रो- नो थ्रो’ ट्रिपल आर सेंटर की स्थापना उत्तर प्रदेश शासन की एक सार्थक पहल है

अलीगढ़:- यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार 11 नगर निगमों में अनूठी पहल करने जा रही है। जिसके तहत इन शहरों में ‘नो थ्रो- नो थ्रो’ ट्रिपल आर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों के माध्यम से घरों की निष्प्रयोज्य सामग्री जैसे कपड़े, कितावें, खिलौने, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक उपकरण, मशीनरी आदि दे सकेंगे।

नगर निगम इनको एकत्रित कर जरूरतमंदों को वितरित करेगा। इन केन्द्रों को कपड़ा वैंक, किताव वैंक, वर्तन वैंक, खिलौना बैंक के रूप में विकसित किया जाएगा।स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) द्वारा मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत रिड्यूस, रियूज एंड रिसाइकिल के सिद्धांत पर इन ट्रिपल आर सेंटर के प्रति जन जागरूकता लाए जाने के उद्देश्य नगर आयुक्त अमित आसेरी ने सुबह 7:00 नगर निगम सेवा भवन से एएमयू सर्किल तक जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता रैली में विभिन्न सामाजिक संगठन व्यापारी बंधु अधिकारी कर्मचारी सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया नगर आयुक्त ने रैली में शामिल लोगों से अपने घरों का अन्य उपयोगी सामान किसी जरूरतमंद के लिए उपयोगी बनाने के उद्देश्य ट्रिपल आर सेंटर में दान करने की अपील की। जागरूकता रैली में शामिल लोगों ने प्रदेश सरकार की इस मुहिम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि घरों से निकलने वाले वेस्ट के साथ ही कई बार लोग रिड्यूस – रीयूज – रीसाइकल होने वाले रीयूजेबल सामान को भी कूड़े में मिक्स कर डलाव घर या सार्वजनिक स्थानों पर फेंक देते हैं. जिस से स्वच्छकर्मियों को अलग-अलग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि घर में पड़ा अन्य उपयोगी सामान किसी जरूरतमंद के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसी उद्देश्य से लोगों में जागरूकता लाने के लिए एक सार्थक पहल की गई है निश्चित रूप से इस अभियान से लोगों के व्यवहार और सोच में परिवर्तन आएगा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने का प्रयास अलीगढ़ नगर निगम द्वारा किया जा रहा है यह अभियान 5 जून तक चलेगा अलीगढ़ वासी अपने घरों पर रखे अन्य सामान को ट्रिपल आर सेंटर में दान कर सकते हैं।जागरूकता रैली अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह श्रीमती पूजा श्रीवास्तव नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात सीटीओ विनय कुमार राय अधिशासी अभियंता अशोक भाटी कर्नल निशीथ सिंघल आरपी सिंह राजेश जैन रमेश चंद सैनी अनिल आजाद बिशन सिंह अनिल सिंह रामजीलाल प्रदीप पाल देश दीपक एहसान रब संजय कुमार सामाजिक संगठन आजाद फाउंडेशन की सचिव सादिया सिद्दीकी शेलिन फरहीन उबैद रफी कमाल फरहा मनहा उस्मानिया हेल्पिंग हैंड सोसाइटी सचिव सादिया उस्मान अध्यक्ष मोहम्मद फैजान, प्रवीण आर्य व्यापार मंडल से दीपक गर्ग आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »