NEW English Version

नगर आयुक्त ने अधीनस्थों की ली क्लास-साफ सफाई, पेयजल जन्म मृत्यु शिकायत आईजीआरआरएस शिकायतों के नेगेटिव फीडबैक पर नगर आयुक्त हुए नाराज़

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र व आईजीआरआरएस निस्तारण में लापरवाही पर होंगे विभागाध्यक्ष संग ज़ोनल अधिकारी जिम्मेदार-लाइट व सफ़ाई संबंधी आईजीआरआरएस व जन्म मृत्यु आवेदन निस्तारित होने के बाद ही मुख्यालय छोड़ने की हिदायत । अपर नगर आयुक्त को सौपी अहम जिम्मेदारी-90 पार्षद वार्डों में जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए सुबह सवेरे निकलेंगे निगम अधिकारी।

उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आईजीआरएस सहित जन शिकायतों के निस्तारण व्यवस्था में जीरो टोलरेंस बरतने को गंभीरता से लागू कराने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने सोमवार को अधीनस्थों की जमकर क्लास ली। नगर आयुक्त दो टूक शब्दों में अधीनस्थों को लाइट व साफ सफाई आईजीआरएस संदर्भों पर लगातार आवेदक द्वारा नेगेटिव फीडबैक देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निस्तारण उपरांत ही नगर निगम सेवा भवन मुख्यालय छोड़ने की नसीहत दी।

सोमवार को अपने कार्यालय में साफ सफाई, पेयजलापूर्ति, जन शिकायतों को प्रभावी बनाने की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को सभी विभागाध्यक्ष, जोनल अधिकारी और क्लस्टर प्रभारियों के संग सभी पार्षद वार्ड में जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने की कवायद और पब्लिक का फीडबैक लेने की जिम्मेदारी दी।नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को सुबह सवेरे आवंटित वार्ड में सघनता से निरीक्षण कर सुबह 8:30 बजे तक कूड़ा उठाने सिल्ट उठाने का समय निर्धारित करने, नाला सफाई में नौकाकार टोली का इस्तेमाल करने, ज़ोनल अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों की हाजिरी का भौतिक सत्यापन करने पेयजल की किल्लत वाले क्षेत्रों में सर्वोच्च प्राथमिकता पर पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था कराने के साथ-साथ पब्लिक और पार्षदों से संवाद और सहयोग स्थापित कराए जाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा जन सुविधाओं को स्थानीय पार्षद और पब्लिक के सहयोग से प्रभावी बनाए जाने की पुरजोर कोशिश नगर निगम द्वारा की जा रही है आईजीआरएस संदर्भ में नेगेटिव फीडबैक कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए कड़े दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं साथ ही साथ साफ-सफाई और लाइट की आईजीआरएस के साथ-साथ जन्म मृत्यु आवेदन प्रमाण पत्र निस्तारण के उपरांत ही संबंधित को नगर निगम सेवाभवन मुख्यालय से जाने की अनुमति दी जाएगी।

समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात सीटीओ विनय कुमार राय केएनए आरपी सिंह स्टेनो ललित जौहरी देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »