NEW English Version

ट्रैफिक सुधार के लिए हुआ मंथन- जल्द व्यवस्थित दिखेंगे ई-रिक्शा-जाम से निजात दिलाने की नगर आयुक्त ने की पहल-नगर आयुक्त ने लिए जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय

अलीगढ़  : आए दिन चौराहों और सड़कों पर अव्यवस्थित और अवैध ई रिक्शा चालकों के कारण आम नागरिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने इस समस्या का जमीनी हल निकालने की कवायद जमीनी रूप में शुरू कर दी है। बुधवार को नगर आयुक्त ने अलीगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद के लिए ट्रैफिक पुलिस आरटीओ विभाग रोडवेज विभाग अलीगढ़ स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर ई-रिक्शा के कारण सड़को व चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या पर मंथन किया।

शहर की यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित ई-रिक्शा के कारण बाधित होने को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने ग्रामीण क्षेत्र के नगरीय क्षेत्र में आने वाले ई-रिक्शा पर पूर्णता प्रतिबंध लगाने, नगरी क्षेत्र में 2017 में निर्धारित ई रिक्शा के रूठ का  ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम द्वारा दोबारा निर्धारण करने, जिनके पास आरसी है उन्हीं का लाइसेंस बनाने नंबर प्लेट पर आरसी का नंबर, चालक का नाम अनिवार्य अंकित करने के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस चेक करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगरीय क्षेत्र के सभी 4 जोन में ई रिक्शा की संख्या निर्धारित करने के लिए मैपिंग कराने के निर्देश दिए। नगरी क्षेत्र में ई-रिक्शा को व्यवस्थित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ई-रिक्शा को पूर्णता नगर निगम सीमा के बाहर ही रोकने और वहां पर पिक एंड ड्रॉप की फैसिलिटी उपलब्ध कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए।

नगरीय क्षेत्र के मामू भांजा ऊपरकोट रेलवे रोड  आदि क्षेत्रों में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ट्रैफिक विभाग को संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चलाने के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र में चिन्हित 14 टैक्सी स्टैंड पर निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार सुविधाओं को चेक करने के निर्देश दिए। नगर निगम सीमा में प्राइवेट बस और ऑटो को व्यवस्थित करने के लिए भी नगर निगम स्तर से लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए।

*नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने सड़क चौराहों और नाले नालियों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।*

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम चीफ इंजीनियर सुरेश चंद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव आरएम आरटीओ आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »