NEW English Version

जल्द दुरुस्त होगी शहर की पेयजल आपूर्ति- जल निगम अफसरों की नगर आयुक्त ने ली क्लास-63 में से 15 नलकूपों चालू होने पर नगर आयुक्त का हुआ पारा हाई

अलीगढ़ : भीषण गर्मी में महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल किल्लत संबंधित समस्याओं का संज्ञान लेकर गुरुवार शाम को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपने कार्यालय में नगर निगम जलकल विभाग और जल निगम के अफसरों के साथ पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने को लेकर समीक्षा की। नगर आयुक्त पेयजल योजना भाग 3 एवं एबीडी एरिया में जलापूर्ति संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए जल निगम द्वारा 63 नलकूपों के सापेक्ष 15 नलकूप चालू होने पर नगर आयुक्त खासे नाराज हुए उन्होंने शेष नलकूपों को 31 जुलाई तक चालू कराने के कड़े निर्देश दिए।

 समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में ओवरहेड टैंक अथवा भूमिगत जलाशय निर्माण कार्य पूर्ण है उन योजनाओं से संबंधित नलकूपों को सीधे पाइपलाइन से जोड़कर जनता को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए। नगर आयुक्त ने बरौला सूतमिल बाईपास नौरंगाबाद छावनी किशनपुर मरघट सरस्वती विहार योजनाओं को अगले 1 माह के अंदर प्रत्येक दशा में पक्रियाशील कर जनता को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने के कड़े निर्देश जल निगम को दिए।

*नगर आयुक्त ने कहा पेयजल आपूर्ति में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी पेयजल आपूर्ति और जल निगम के कार्यों की रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी*

बैठक में महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा अधिशासी अभियंता जल निगम पंकज रंजन अधिशासी अभियंता विवेक सिंह सहायक अभियंता सतीश कुमार अनिल कुमार लक्ष्मण सिंह जेई अंकुश श्रीवास्तव देशदीपक अहसान रब आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »