NEW English Version

ऐतिहासिक शपथ समारोह का गवाह बना अलीगढ़ -नवनिर्वाचित महापौर और 90 पार्षदों ने भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा की ली शपथ

प्रदेश के सबसे युवा महापौर को कमिश्नर और महापौर ने 90 पार्षदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ- नगर आयुक्त ने नवनिर्वाचित महापौर सहित जनप्रतिनिधियों का किया आभार

विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी ने बढ़ाई शपथ समारोह की रंगत

अलीगढ़  : स्थानीय नगर निकाय निर्वाचन 2023 के नवनिर्वाचित महापौर प्रशांत सिंघल और 90 पार्षदों का शपथ समारोह राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी स्थित कृष्णाजलि में ऐतिहासिक भव्य रुप से आयोजित हुआ। शपथ समारोह में प्रभारी व मंत्री, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उ.प्र. लक्ष्मी नारायण सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम सांसद एटा राजवीर सिंह बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह राजस्व मंत्री अनूप बाल्मीकि कमिश्नर रनदीप रिणवा, जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह नगर आयुक्त अमिता आसेरी विधायक कोल अनिल पाराशर विधायक शहर श्रीमती मुक्ता राजा विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी विधायक छर्रा ठाकुर रविंद्र पाल सिंह मांट विधानसभा के विधायक राजेश चौधरी, एमएलसी ऋषि पाल सिंह, गुरुजी मानवेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष विजय देवी महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ठाकुर शौराज सिंह मुरादाबाद नगर निगम महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व महापौर मोहम्मद फुरकान आशुतोष वार्ष्णेय शकुंतला भारती पूर्व नगर प्रमुख ओपी अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया नवनिर्वाचित महापौर की माता श्रीमती सुनीता सिंघल पत्नी पूजा सिंघल मेघा सिंघल निशांत अंकुर एवं बहन निशा अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम बजाज संजय गोयल सहित हजारों संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिक प्रबुद्ध जनों के बीच में ऐतिहासिक व भव्य शपथ समारोह संपन्न हुआ।

शपथ समारोह से पूर्व विधि-विधान से आमंत्रित अतिथियों का सम्मान किया गया। कमिश्नर रनदीप रिणवा ने प्रदेश के सबसे युवा महापौर के रूप में प्रशांत सिंघल को भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई तो वहीं दूसरी ओर महापौर ने नवनिर्वाचित 90 पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के उपरांत महापौर प्रशांत सिंहल को परंपरागत महापौर का पहना जाने वाला लाल ग्राउंन व गद्दा सम्मान स्वरूप नगर आयुक्त ने भेंट किया।

शपथ समारोह के अंत में *नगर आयुक्त अमित आसेरी ने आमंत्रित सभी विशिष्ट अतिथियों गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह को जीरोवेस्ट बनाने के लिए दिए गए सहयोग पर बधाई दी।*

*नवागत महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा शहर वासियों की मूलभूत सुविधाओं को प्रभावी बनाने एवं शासन की जनहित योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा*

शपथ समारोह में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उपनगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव ठाकुर प्रसाद सिंह  सीटीओ विनय कुमार राय कर्नल निशित सिंगल  नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »