NEW English Version

अनंतविजय जोशी ने मेल ईगो के सभी रूढ़िवादों को तोड़ा; गुनीत मोंगा और एकता कपूर की “कटहल” में दी ज़बरदस्त परफॉर्मेंस

अनंतविजय

आजकल जहां दर्शक स्क्रीन पर  उत्तेजित करनेवाले या गलत चित्रणों को प्वाइंट आऊट करने में संकोच नहीं करते, वहीं वे रूढ़िवादिता को तोड़ने वाले प्रदर्शनों की सराहना करने से भी नहीं चूकते! अनंतविजय जोशी ने ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा और एकता कपूर की कटहल में अपनी एक और ठोस भूमिका के साथ एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है । कठल हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है ।

लापता कटहल के रहस्य पर आधारित फिल्म में अनंतविजय, सान्या मल्होत्रा ​​के प्रेमी की भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में अनंतविजय, सौरभ द्विवेदी के किरदार में अपनी सीनियर ऑफिसर महिमा (सान्या मल्होत्रा) को डेट कर रहे हैं। इस रोमांस की उल्लेखनीय बात यह है कि किसी मामले को सुलझाने या साथ मिलकर काम करने के बावजूद, यह कपल जानता है कि पदानुक्रम को कैसे बनाए रखा जाए।

अनंतविजय का किरदार अपने पुरुष अहंकार को छोड़ देता है और अपनी गर्लफ्रेंड, जो उनकी सीनियर भी है, उसकी सफलता पर खुशी मनाता है। इसके अलावा, जो बात दर्शकों को बहुत पसंद आई वह यह है कि फिल्म में अनंतविजय का किरदार अपनी गर्लफ्रेंड से आदेश लेने में संकोच नहीं करता। विशेष रूप से एक दृश्य में, अनंत बड़ी गलती करता है और सान्या उसे बाहर बुलाती है और उसे डांटती है जबकि अनंतविजय अपनी  वरिष्ठ अधिकारी की बातों का सम्मान करता है और अपनी गलतियों को स्वीकार करता है न की बड़े औदे पर कार्यरत अपनी गर्लफ्रेंड से छिड़कर या उत्तेजित होकर उससे दुर्व्यहार करता है ।

अनंतविजय ने कहा, “सौरभ का किरदार कुछ ऐसा है जिसने मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया है। जब गर्लफ्रेंड या पत्नी अधिक कमाती है या उच्च स्थान पर होती है, तो पुरुष अहंकार निश्चित रूप से सामने आता है। लेकिन सौरभ के मामले में, वह तब खुश हुआ जब महिमा (सान्या का किरदार) को अपने काम के लिए प्रशंसा मिली, उसमें जलने की भावना नहीं थी। मुझे लगता है कि इस तरह की भूमिकाएं लिखी जानी चाहिए और ऐसे बिहेवियर को प्रचलित करना चाहिए ।

आज के समय में, जहां परदे पर नायक ऐक्शन करते हैं, मेल ईगो को हाईलाइट करते, अनंतविजय की सराहनीय भूमिका ताज़गी से पूर्ण है और मर्दानगी को फिर से परिभाषित करने जैसी है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »