NEW English Version

भूपेन्द्र यादव ने अभ्यर्थियों एवं कर्मियों को नियुक्ति प्रस्ताव पत्र एवं ई-श्रमिक कार्ड बांटे

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा 27 से 29 मई, 2023 तक भोपाल, मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और श्रम विभाग के सहयोग से मेगा जॉब-फेयर सह श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। मेगा जॉब फेयर सह श्रमिक चौपाल के समापन पर आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय श्रम और रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

श्रम और रोजगार मंत्रालय (एमओएलई) के नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर पंजीकृत नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। एमआरएफ टायर्स, एलएंडटी फाइनेंस, एचडीबी फाइनेंस, एलआईसी, बजाज कैपिटल, कॉसमॉस, सुजुकी मोटर्स, टाइम्स प्रो, प्रिंसटन कॉलेज, कटारिया ग्रुप आदि सहित कुल 107 नियोक्ताओं ने रोजगार मेले में भाग लिया। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन जैसे कर्मचारी संघों ने भी इस आयोजन का समर्थन किया। नियोक्ताओं ने सहायक प्रोफेसर, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, वेब डेवलपर, आईटी विशेषज्ञ, बायोमेडिकल विशेषज्ञ, फिटर, टर्नर, सीएनसी मैकेनिक इत्यादि जैसी विभिन्न नौकरी भूमिकाओं की पेशकश की। रोजगार मेले में 3300 से अधिक नौकरी चाहने वालों ने भाग लिया, जिनमें से नियोक्ताओं द्वारा मौके पर ही 630 से अधिक नौकरी चाहने वालों का चयन किया गया। इसके अलावा, 1000 से अधिक नौकरी चाहने वालों को नियोक्ताओं द्वारा आगे के साक्षात्कार/भर्ती के लिए चुना गया।

सामाजिक सुरक्षा/कल्याण योजनाओं के बारे में विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को संवेदनशील बनाने और श्रमिकों को केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करने और सुविधा प्रदान करने के लिए मेगा जॉब फेयर के साथ-साथ श्रमिक चौपाल का भी आयोजन किया गया था। इस सिलसिले में ई-श्रम, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम), कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू), मुख्य श्रम आयुक्त (सीएलसी), श्रम विभाग (संबल) के स्टॉल्स स्थापना 27 से 29 मई, 2023 तक कार्यक्रम स्थल पर की गई थी, जिससे श्रमिकों के पंजीकरण, जागरूकता और शिकायत निवारण की सुविधा प्रदान की जा सके।

कार्यक्रम में लगभग 2000 श्रमिकों ने भाग लिया और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ पंजीकृत हुए। श्रमिक चौपाल के दौरान करीब 200 श्रमिकों का ईएसआईएस के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय श्रम और रोजगार तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने भी ईश्रम, पीएमएसवाईएम, ईपीएफओ, ईएसआईसी और अन्य लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »