NEW English Version

मनीष पॉल ने लगभग चार महीनों में 10 किलो वजन बढ़ाया और फिर 15 किलो वजन कम किया

अपने कमिटमेंट और कड़ी मेहनत के एक प्रेरक उदाहरण में, मनीष पॉल ने अपनी पहली वेब सीरीज रफूचक्कर के लिए आश्चर्यजनक फ़िज़िकल ट्रांसफ़ॉर्मेशन किया है। पूरे शो में पांच अलग-अलग लुक वाले एक ठग की भूमिका निभाने के लिए, मनीष को वजन बढ़ाने और घटाने के साथ-साथ अपने किरदार के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ी। 

रफूचक्कर के हाल ही में लॉन्च किए गए ट्रेलर ने शो में मनीष पॉल के विभिन्न अवतारों की झलक पेश की, जहां एक लुक के लिए उन्हें एक मोटे पेट वाले, अधेड़ उम्र के व्यक्ति की तरह दिखने के लिए वजन बढ़ाने की आवश्यकता थी, वहीं एक और बेहद विपरीत लुक ने उन्हें एक बॉडी बिल्डर के रूप में चित्रित किया। हर लुक में सही से ढलने के लिए, मनीष ने चार महीनों में प्रभावी ढंग से वजन बढ़ाने और घटाने के लिए कठोर कसरत और डायट का पालन किया।

10 किलो वजन बढ़ाने के लिए मनीष पॉल ने सभी बंदिशों को छोड़ दिया और दो महीने तक खाने पर जोर दिया। उसके बाद, न केवल वजन कम करने बल्कि मसल्स गेन और रिप्ड बॉडी बनाने में उनको ढाई महीने का समय लगा।

“रफूचक्कर ने मुझे शारीरिक परिवर्तन की एक रोलर कोस्टर सवारी पर डाल दिया।”

मनीष पॉल ने कहा, “मैं हमेशा से फिटनेस के प्रति उत्साही रहा हूं, हालांकि मैं जिम फ्रीक नहीं हूं, लेकिन मैं स्वस्थ शरीर के लिए काम करता रहा हूं। लेकिन, रफूचक्कर ने मुझे शारीरिक परिवर्तन की एक रोलर कोस्टर सवारी पर डाल दिया। जैसे कि मैंने एक ठग की भूमिका निभाई है, मेरे पांच अलग-अलग रूप और अवतार हैं।

पवन कुमार बावरिया के रूप में एक लुक के लिए अपने फिट-स्वस्थ शरीर को छोड़कर, मुझे एक साधारण मध्यम वर्ग और अधेड़ उम्र के आदमी की तरह दिखना था, जिसके लिए मैंने 10 किलोग्राम वजन बढ़ाया। एक और लुक के लिए, मुझे जिम ट्रेनर की भूमिका निभाने के लिए वजन कम करने के साथ-साथ मसल्स भी बढ़ानी थीं। चुकीं मैंने तभी हाल में ही जुगजग जीयो ख़त्म किया था, मेरे पास इन कठोर परिवर्तनों को करने के लिए मुश्किल से चार महीने थे।”

जबकि दुनिया मनीष पॉल को मजाकिया, सहज और विनोदी मेजबान और अभिनेता के रूप में जानती और प्यार करती है, वह अपनी पहली डिजिटल सिरीज़ रफूचक्कर में अपने अनदेखे और अद्भुत अवतार से सभी के होश उड़ाने के लिए तैयार है, जो 15 जून से Jio Cinema पर स्ट्रीम होना शुरू हो रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »