NEW English Version

ऋतु बदले, आहार बदलें तन-मन स्वस्थ रखें

चैत्र मास में गुड़ मत खाना,
दिन उगते ही चने चबाना।
वैशाख आए, तेल छोड़ना,
बेल-रस पीकर तन को मोड़ना।

जेठ मास में राई न खाओ,
बीस मिनट दिन में सो जाओ।
आषाढ़ में बेल-फल खाना,
खेल-कूद में मन बहलाना।

सावन में नींबू मत खाना,
बाल-हरड़ से नाता बनाना।
भादों मास में मधु न खाना,
तिक्त वस्तु का लाभ उठाना।

कुवांर कहे – करैला छोड़ो,
गुड़ से अपना नाता जोड़ो।
कार्तिक में दही मत खाना,
आँवले को अपना बनाना।

अगहन में जीरा मत खाना,
तेलयुक्त भोजन अपनाना।
पूष कहे – धनिया छोड़ो,
दूध-पान से नाता जोड़ो।

माघ में मिश्री से दूरी,
घी-खिचड़ी खाओ पूरी।
फाल्गुन कहे चने मत खाना,
प्रातःकाल अवश्य नहाना।

बारह मास की बात निराली,
लोक-बुद्धि की सीख निराली।
ऋतु के संग जो भोजन साधे,
रोग-विकार उससे दूर ही भागे।

न केवल स्वाद, न केवल थाली,
ऋतु को समझो बात है निराली।
पुरखों की यह सीख सँजोना,
तन-मन को निरोग ही रखना।

ऋतु बदले तो ढंग बदल लो,
भोजन का भी रंग बदल लो।
बारहमासा तो यही है सिखाता –
स्वस्थ वही, जो ऋतुचर्य अपनाता।।

सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, एवीके न्यूज सर्विस
सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’
वरिष्ठ पत्रकार / साहित्यकार / अधिवक्ता, एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »