NEW English Version

शहर के कई क्षेत्र में नगर निगम ने व्यवस्थित कराया अतिक्रमण-कही जुर्माना/चेतावनी तो कही सामान जब्त करने की हुई कार्रवाई

नौरंगाबाद,रामघाट रोड,क़यामपुर मोड़ पर नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

अलीगढ़: शहर में व्यवस्थित यातायात व सड़को को अतिक्रमण व ट्रफिक मुक्त बनाये जाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नगर निगम प्रवर्तन दल ने संबंधित ज़ोनल अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने व अतिक्रमण को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की।

शनिवार को हुई अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्रवाई का विवरण निम्नानुसार है:-

. नौरंगाबाद जीटी रोड पर अतिक्रमण

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर शनिवार दोपहर में नगर निगम द्वारा नौरंगाबाद जीटी रोड से  सड़क के दोनों साइडों पर अवैध रूप से अतिक्रमण को व्यवस्थित करते हुए जमकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी। अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर निगम ने लगभग एक ट्राली अतिक्रमण रूपी सामान को ज़ब्त किया।

2. रामघाट रोड पर अतिक्रमण

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर शनिवार दोपहर में ही आईजीआरएस में दर्ज शिकायत के निस्तारण के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन टीम ने रामघाट रोड से सड़क पर अवैध वेंडर्स धकेल दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को व्यवस्थित किया मौके पर अवैध वेंडर्स धकेल दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण सड़क पर किया जाता है तो उनके सामान को जप्त करते हुए जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की जाएगी।

3. क़यामपुर मोड़ पर अतिक्रमण

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर शनिवार को दोपहर में ही नगर निगम प्रवर्तन टीम ने क़यामपुर मोड़ पर सड़क पर नर्सरी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को व्यवस्थित किया मौके पर स्थानीय नर्सरी वालो को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण सड़क पर किया जाता है तो उनके सामान को जप्त करते हुए जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की जाएगी। अलीगढ़ नगर निगम

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »