NEW English Version

तनाव से दूर रखता है नियमित व्यायाम

तनाव

शारीरिक सक्रियता चाहे वो योग, प्राणायाम या एरोबिक एक्सरसाइज के रूप में नियमित रूप से अभ्यास में लाई जाए, वे आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित व निरोगी बनाएं रखती है। तनाव से निपटने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना आपको तनाव से मुक्त रखता है।

अपने मूड को केवल 5 मिनट में व्यायाम बदलकर रख देता हैं और इसलिए आपको जरूरत है जोरदार तरीके से व्यायाम करने। यदि आप उदासीनता से थक चुके है या काम के कारण तनाव में हैं, या फिर आपको दिन भर थकान महसूस होती है तो शरीरिक व मानसिक बल को बढ़ाने के लिए व्यायाम रोज करंे। व्यायाम से हमारे जीवन में होने वाले परिवर्तन बहुत अद्भुत हैं। तो आइये जानते है हर रोज व्यायाम करने के फायदे:-

  • बनाता है मूड को बेहतर

केवल 5 मिनट के कार्डीओवैस्क्यलर व्यायाम से भी आपको आनंद महसूस हो सकता है। कसरत करते समय, आपका मस्तिष्क रोटोनिन, डोपामाइन, नोरेपाइनपरीन तथा अन्य हार्मोन को स्रावित करता है। जिससे आपको अच्छा महसूस होता है। अगर, आपको कुछ भी करने का मन ना हो तो केवल एक छोटी सी वॉक भी आपके मन को खुशी कर सकती है। इसके साथ ही जब आप कसरत करते हैं, तनाव संबंधी हार्मोन के स्रवण की गति धीमी हो जाती है। तनाव सिर्फ भावनात्मक ही नहीं बल्कि भौतिक भी है। इन हार्मोनस को कम करके, आप अपने स्वास्थ्य को सुधारते हैं।

  • बनाता है जिंदगी को आसान

शारीरिक क्षमता को बढ़ाने से तथा कार्डीओवैस्क्यलर फिटनेस को सुधारने से आपको आपकी जिंदगी बड़ी आसान लगने लगती है। हालांकि व्यायाम करने के बाद आपको थोड़ी सी थकान महसूस होती है, लेकिन यह आपकी शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाता है। यह ऊर्जा दिन भर आपको सक्रिय रहने में मदद करती है। असक्रिय लोगों की तुलना में सक्रिय लोग अवसाद का कम शिकार होते हैं। व्यायाम केवल अवसाद के इलाज की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उस बिगडे संतुलन को बनाए रखने के लिए भी बहुत जरुरी है।

  • बुढापे में भी स्वस्थ बनाए रखता है व्यायाम

व्यायाम करने से आपकी रीढ़ की हड्डी में लचक बनी रहती है। रीढ़ की हड्डी की मजबूती से आपको हिलने-डुलने में आसानी होगी। अगर बढ़ापे में हिलने-डुलने में आसानी हो तथा मांसपेशियां मजबूत हों तो जिंदगी बहुत सरल बन जाती है।अच्छी नींद भी है जरूरी।
तनाव से दूर रहने के लिए व्यक्ति के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी हो जाती है। अगर आप सोने से 5-6 घंटे पहले कम से कम 20-30 मिनट के लिए कसरत करते हैं, तो कसरत ना करने की तुलना में कसरत करने से आपके शरीर के तापमान में अधिक गिरावट आएगी। इसी के कारण आपको अच्छी नींद आती है।

खास टिप्स:

  • नियमित व्यायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है।
  • नियमित व्यायाम दमे के खतरे को कम कर देता है।
  • शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली अनावश्यक चर्बी कम हो जाती है।
  • नियमित व्यायाम शुक्राणुओं के क्वालिटी को बेहतर कर प्रजनन क्षमता को बढाता है।
  • नियमित व्यायाम मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखता है।
  • शारीरिक चयापचय की क्रिया संतुलित और नियंत्रित रहती है।
  • व्यायाम करने वाले क्वालिटी आफ लाइफ जीते हैं।
  • नाश्ते से पहले किया गया व्यायाम वजन कम करने में मददगार होता है।
  • नियमित व्यायाम मांसपेशियों को सुडौल बनाता है तथा झुर्रियों को कम करता है।
  • हृदय एवं डायबीटीज जैसे रोगों का खतरा कम हो जाता है।
  • नियमित व्यायाम नाड़ियों के दर्द को कम करता है।
  • नियमित व्यायाम सांस से सम्बंधित तकलीफों को दूर करने में भी मददगार होता है।
  • वृद्धावस्था में भी व्यायाम स्वास्थ्य को लाभ पहुँचाता है।
  • नियमित व्यायाम कोरोनरी हार्ट डीजीज की संभावना को कम कर देता है।
  • नियमित व्यायाम हार्ट फेलियर से पीड़ित रोगियों को उबरने में मददगार होता है।
  • कमर दर्द के रोगियों के लिए नियमित रूप से विशेष व्यायाम फायदेमंद है।
  • नियमित व्यायाम मोटापे को कम कर वजन कम करने में मददगार होता है।
  • नियमित व्यायाम लम्बी सुख एवं निरोगी आयु प्रदान करता है।
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »