NEW English Version

अवैध अतिक्रमण बैनर पोस्टर रैंप पर चला नगर निगम का पंजा- गंदगी अतिक्रमण कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट (C&D Waste) प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर नगर निगम ने चलाया अभियान

अलीगढ़: नगर निगम ने बोनेर कट जी.टी. रोड से एटा चुंगी चौराहै तक दोनों ओर चलाया अभियान-जब्त किया ₹54700 का भारी जुर्माना। अवैध अतिक्रमण और कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट (C&D Waste) प्रतिबंधित प्लास्टिक हटाने की कार्यवाही होगी निरंतर- नगर आयुक्त ने किया सचेत शहर की छवि खराब करने वालों पर नगर निगम अपनायेगा सख्त रुख़।

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर नाले नालियों पर अतिक्रमण करके आम नागरिकों को यातायात से जूझने पर मजबूर करने वालो के साथ-साथ अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़ नगर निगम ने बोनेर कट जी.टी. रोड से एटा चुंगी चौराहे तक दोनों साइडों पर अवैध अतिक्रमण रैंप को तोड़ने की कार्रवाई करते हुए कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट (C&D Waste)अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने को वालो पर अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व वाली टीम ने अवैध अतिक्रमण करने वालो पर और प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग कर गंदगी करने वालों पर जमकर कार्रवाई करते हुए लगभग ₹₹54700 का जुर्माना वसूला और दोबारा अतिक्रमण और कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट (C&D Waste) ना करने की सख्त हिदायत दी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा नगर निगम अलीगढ़ शहर वासियों के सहयोग से बेहतर साफ सफाई और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है नगर निगम अलीगढ़ के इस प्रयास में सभी के सहयोग की आवश्यकता है जो लोग सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण गंदगी और ट्रैफिक को बाधित कर रहे हैं वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई कर ऐसे अतिक्रमण हटाएगा और संबंधित से इसका खर्चा वसूल किया जाएगा। अभियान में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह प्रवर्तन दल के जवान आदि साथ थे

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »