NEW English Version

बॉलीवुड सिंगर हिमानी कपूर का  म्यूजिक वीडियो दीवानी हुआ रिलीज 

बॉलीवुड सिंगर हिमानी कपूर का म्यूजिक वीडियो दीवानी रिलीज हो चुका है। ये गाना sky 247 music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गाया है। प्रतिभाशाली गायिका हिमानी कपूर द्वारा गाया हुआ और संगीतकार रिमी धर द्वारा रचित ये गाना आपके दिलो को छूने वाली है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने के बोल व सिंन्स सोशल मीडिया पर धराधर शेयर हो रहे हैं।

यूट्यूब पर इस गाने को महज दो दिनों में 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगो ने देखा है। अगर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बात करे तो दो दिनों में ही कुल मिला कर लगभग 5 मिलियन लोगो ने इस गाने को देखा और सुना है। कई यूजर ने तो कमेंट करते हुए इस गाने को बोल्डनेस का डबलडोज बताया है।

बॉलीवुड निर्देशक फरीद मलिक ने इस गाने को निर्देशित किया है। फरीद मलिक के अनुसार ये गाना हर संगीत प्रेमी के दिलो पर छाप छोड़ने वाली है। हिमानी एक बेहतरीन गायिका हैं और इस गाने के लिए हिमानी से बेहतरीन आवाज शायद कोई हो नही सकती है। ऊपर से एक समृद्ध सांस्कृतिक शहर लंदन के लोकेशन ने गाने को जीवंत कर दिया है। इस गाने को देख रोमांस व प्यार के चरम को आप महसूस कर सकते हैं।

गायिका हिमानी कपूर ने भी इस गाने को अपने करियर का एक बेहतरीन नम्बर बताया है। उन्होंने आगे कहा ये गाना जैसे ही मेरे पास आया मैने झट से हाँ कह दिया। ये गाना कई मायनों में खास है। इसके शब्द आपको अंदर से झकझोर देने वाले हैं। रिकॉर्ड करते वक़्त कई बार मैं गाने में ही खो गयी थी । यही कारण था इस गाने को रिकॉर्ड करने में मुझे बहुत मजा आया। महज 02:56 मिनट का ये गाना एक लंबी कहानी कहती है।

फ़िल्म मेकेनिक लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गई इस गाने के निर्देशक फरीद मलिक, गायक हिमानी कपूर,संगीतकार रिमी धर व दितिप्रिया बी,रॉबी मैक महान और चारु मुख्य भूमिका में हैं कोरियोग्राफर सना खान हैं। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »