NEW English Version

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर बैठक की

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर कल शाम बैठक की। ग्रामीण विकास मंत्री ने आगामी 100 दिनों की कार्य योजना को सशक्त और प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने पर ज़ोर दिया। उन्होनें कहा कि हम सबको मिलकर पूरी ताकत से, ग्रामीण विकास की हर योजना पर काम करना होगा तभी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) पर चर्चा करते हुये उन्होनें इस बात का भी उल्लेख किया कि हमे बुज़ुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आदर्श जीवन के  लिए परियोजना की संरचना करनी है, जिसके लिए हमें हर समस्या को गंभीरता से लेना हैं, और इसके लिए अगर स्कीम की नियम प्रणाली में बदलाव की भी आवश्यकता हो तो, तो संशोधन भी किया जाएं ।

दिशा कमेटियों की मह्त्वता पर जोर देते हए उन्होंने कहा कि दिशा कमेटियों (District Development Coordination and Monitoring Committees) को और मज़बूत बनाने की ज़रूरत है और इसके  लिए वह सभी नवनिर्वाचित सांसदों को पत्र लिखकर आग्रह करेंगे जिससे हर छोटी-छोटी समस्याओं और प्रगतियों पर निरंतर ध्यान दिया जा सकें ।

 बैठक में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी, श्री कमलेश पासवान और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थिति थे ।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »