NEW English Version

ईदुल अज़हा(बकरीद) पर कुर्बानी के अपशिष्ट के निस्तारण के नगर निगम ने किए पुख्ता इंतजाम-नगरायुक्त ने मिश्रित आबादी क्षेत्र में परखें कुर्बानी बाद के इंतिज़ाम

ईदुल अज़हा(बकरीद) पर कुर्बानी के अपशिष्ट को सही ढंग से निस्तारित कराए जाने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने इस बार पुख्ता इंतजाम को अमलीजामा पहनाया है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ईदुल अज़हा(बकरीद) पर कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट के कारण होने वाली गंदगी को चैलेंज के रूप में लिया है। 

नगर आयुक्त ने बताया कुर्बानी के बाद अपशिष्ट के निस्तारण को नगर निगम अलीगढ़ ने चैलेंज के रूप में लिया है विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा ठोस कदम उठाए गए हैं  कुर्बानी के अपशिष्ट के निस्तारण के लिये 47 स्थानों पर कूड़ेदान, 25 पॉइंट पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े कराए जाने के साथ साथ 50 टाटा एस टेम्पो 5 छोटे टिपर 25 ट्रैक्टर को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मूवमेंट पर लगाया है। 

नगर आयुक्त ने बताया ईदुल अज़हा(बकरीद) पर कुर्बानी के अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए लगातार तीन दिन राउंड दा क्लॉक  30 ड्राइवर 4 मैकेनिकल लोडर 6 जेसीबी मशीन 4 बड़े टाटा टिपर 2 मिनी रोबर्ट  वाहन और 3 डंपर प्रेसर वाहन लगाए गए है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की व्यवस्थाओं के लिए थाना वाइज़ बनाये 5 सेक्टर-सेक्टर में निगरानी के लिये 32 अधिकारी, 1000 सफाई कर्मी की क्विक एक्शन 80 टीमें एक्टिव रहेगी। उन्होंने कहा नमाज़ व कुर्बानी को देखते हुए 17, 18 और 19 जून को पशुओं का घूमना पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया महानगर की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के साथ-साथ देहलीगेट चौराहे  देहलीगेट छंगा वाली मस्जिद के पास ख्वाजा चोक, तुर्कमानगेट शौचालय के निकट मकदूमनगर मोड़ पर भुजपुरा बाईपास एसके लाॅज जंगलगढ़ी बाईपास मोड़ डबल ट़की के पास चरखवालान चैराहे पम्पिग स्टेशन के पास चरखवालान ईदगाह से आगे रोरावर मरघट, कर्बला के निकट नगला मसानी मोड़ पर अब्दुल करीम चौराहे ऊपरकोट कोतवाली के पास, ऊपरकोट जामा मस्जिद के सामने हास्पिटल के पास हाथीपुल पर खटीकन चैराहे रोड परजयगंज डाकखाने के पास ऊपरकोट घास की मण्डी काला महल रोड किनारे उस्मानपाड़ा पुल के नीचे, घास की मण्डी,   जंगलगढ़ी के नौशे दूध वाले के आस-पास, केला नगर से जीवनगढ़ मोड़ जीवनगढ़ से बाईपास, जीवनगढ़ पुलिया पर, दोदपुर चौराहे मेडीकल रोड ग्रीन क्रिसंट स्कूल के पास, मेडीकल रोड सफीना के पास जमालपुर ईदगाह, जमालपुर पुल के नीचे जमालपुर नाले के किनारे जमालपुर किरमानी मस्जिद जमालपुर बड़ी मस्जिद के पास,धौर्रा माफी मस्जिद के पास इकरा पुलिया, निजामी की पुलिया सरसैयद नगर,फैड़स कालोनी,जौहराबाग सरसैयद नगर बड़ी मस्जिद, लाल डिग्गी अनवर हुदा अमीन निशा अब्दुला साइड जामिया उर्दू मैरिस रोड बेगपुर मैरिस रोड शहनाई हाॅल रज़ा नगर (जीवनगढ़) क्षेत्रों में कुर्बानी के अवशेष को डालने के लिए नगर निगम द्वारा कूड़ेदान मोबाइल टेंपो टिपर ट्रैक्टर के साथ-साथ मैकेनिकल लोडर जेसीबी बॉबकट वाहनों को लगाया गया है।

 उन्होंने बताया कुर्बानी के अपशिष्ट के निस्तारण के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम को round-the-clock एक्टिव 1533, 7500441344 05712750250 रखा गया है जिसमें अपशिष्टों के संबंधी सूचना को दिया जा सकता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »